Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार नेतृत्व में थाना मुंगवानी पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार मूल्य का 4 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त।

Aditi News Team

Wed, Jun 28, 2023
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार नेतृत्व में थाना मुंगवानी पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार मूल्य का 4 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले में नशीले मादक पदार्थों का क्रय/विक्रय/ परिवहन के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को दिये गये है। ➡️ अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त एक आरोपी गिरफ्त में :- थाना मुंगवानी अंतर्गत पुलिस टीम को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 से हरिओम आश्रम जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया जो पैजामा कुर्ता पहने हुआ था एवं अपने हाथ में एक थैला रखा था। उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया एवं छिपते हुए अपना रास्ता बदलकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गयी जिसने अपना नाम सोमनाथ चौधरी पिता गोविन्द चौधरी उम्र 60 साल निवासी मुंगवानी बताया गया। संदेह के आधार पर उक्त आरोपी की पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी ली गयी गयी जिसके परिणाम स्वरूप थैले में रखी सफेद रंग की पारदर्शी पन्नी में अवैध गांजा रखा हुआ पाया गया। जप्त अवैध गांजा का तौल करने पर 4 किलो 500 ग्राम पाया गया। जप्त गांजा का बाजार मूल्य लगभग 70 हजार रूपये है। ➡️ आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर की गयी है कार्यवाही :- अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त आरेपी सोमनाथ चौधरी पिता गोविन्द चौधरी उम्र 60 साल निवासी मुंगवानी के विरूद्ध थाना मुंगवानी में अपराध क्रमांक 191/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें