Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: नरसिंहपुर,ठेमी पुलिस को बडी सफलता,1 लाख 30 हजार कीमत की 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्त में,

Aditi News Team

Sun, Nov 28, 2021

नरसिंहपुर।उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, एसडीओपी गोटेगांव, श्री पुरूषोत्तम मरावी, एसडीओपी तेन्दूखेडा, श्रीमति मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर:-
मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि छोटेलाल लोधी निवासी ग्राम रातीकरार अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से ग्राम सूरवारी पुलिया के पास आ रहा है जो किसी ग्राहक को बेचनें की फिराक में है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना ठेमी पुलिस की टीम द्वारा द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी की घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति पुलिया के पास दिखाई दिया जिसका हुलिया मुखबिर के बताए अनुसार था जिसे पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने का प्रयास किया गया किंतु आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हिकमत अमली के साथ गिरफ्त में लेकर तलाशी ली गयी जिसके पास से 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,30,000 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है
अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी छोटेलाल लोधी पिता खुमान सिंह लोधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम रातीकरार थाना ठमी में अपराध क्रमांक 567/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-
अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक ठेमी गौरव चाटे, उनि सरोज रामसखा, आरक्षक रोहित चंपुरिया, आरक्षक चंद्रप्रताप पटैल, आरक्षक शिवदीप वधेल की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें