Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: दो गुटों में खूनी संघर्ष गोली चलने से एक बच्चा महिला सहित चार लोग घायल,मुख्य आरोपी और अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Mar 28, 2022
भोपाल । ऐशबाग इलाके के खटीक मोहल्ले में दो दिन पहले बच्चों के बीच हुआ विवाद रविवार की शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के तीन भाइयों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में छर्रे लगने से दो महिलाएं और पांच साल के बच्चे समेत पांच लोग घायल गए। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो भाइयों को हिरासत में लिया है।ऐशबाग पुलिस के मुताबिक खटीक मोहल्ले में 25 मार्च को अरविंद खटीक और अजय किरार के बीच बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें अजय की पत्नी के सिर में अरविंद के भाई ने बोतल मार दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। रविवार को सुनीता के भाई राकेश चौधरी और विनोद चौधरी अपने-अपने परिवार के साथ ब्यावरा से सुनीता को देखने आए थे। इसी मोहल्ले में सुनीता की मौसी भी रहती हैं। राकेश और विनोद मोहल्ले में लोगों से बात कर रहे थे कि सुनीता की कोई गलती थी क्या। यह देख अरविंद और उसके भाई पवन और अर्जुन भड़क गए।इसके बाद अरविंद ने लाइसेंसी बंदूक से घर की बालकनी से फायरिंग शुरू कर दी। यह देख मोहल्ले में भगदड़ मच गई। गोलियों के छर्रे राकेश, विनोद, दोनों की पत्नियों व सुनीता के पांच साल के बेटे के लगे। राकेश की गर्दन में छर्रे लगे हैं, जबकि एक महिला के सिर में भी छर्रा लगा है। सुनीता के परिजनों का कहना है कि अरविंद के साथ उसके भाई पवन, अर्जुन, पुरुषोत्तम और लक्ष्मण पांचों लोगों द्वारा फायरिंग की जा रही थी। एडिशनल डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि अरविंद खटीक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई है। उसके भाई सहयोगी थे। अरविंद की तलाश की जा रही है। सुनीता के भांजे राहुल ने बताया कि रविवार को सुनीता के ब्यावरा में रहने वाले भाई राकेश चौधरी, विनोद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ऐशबाग सुनीता के देखने घर पहुंचे थे। यहीं पास सुनीता की मौसी रहती हैं। शाम करीब साढ़े छह बजे राकेश और विनोद मोहल्ले में पता लगा रहे थे कि दो दिन पहले हुए विवाद में कहीं उनकी बहन (सुनीता) की गलती तो नहीं है। वे इसकी पुष्टि करने गए थे। तभी चारों भाई अखिलेश, पवन, अर्जुन, पुरुषोत्तम बालकनी में आए। उन्होंने गाली-गलौज कर फायर करना शुरू कर दिया।सुनीता ने बताया कि गोलियां चलते ही हम सब जान बचाकर भागे। गोली मुझे पैर में, पांच साल के बेटे किट्टू के पैर, पति अजय के हाथ, भाई राकेश की गर्दन, विनोद के हाथ, दोनों भाभी और मां इमरत को लगी। सुनीता का कहना है कि गोलियों से हमारे परिवार के आठ लोग घायल हो गए। आरोपियों ने पहले भी बोला था कि एक दिन बड़ी लड़ाई होगी। आज उन्होंने हमला कर दिया। आरोपी ठगेले परिवार करोंद मंडी में आड़तिया का काम करते हैं

Tags :

जरूरी खबरें