Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: थाना मैनपुर की त्वरित कार्यवाही ।

Aditi News Team

Thu, Nov 3, 2022
14.500 किलो ग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर चढ़ा मैनपुर पुलिस के हत्थे गरियाबंद -. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले के दिशा.निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शनए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा.निर्देश प्राप्त होने पर आज दिनांक 03.11.2022 को थाना मैनपुर को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति झरियाबाहरा तिराहा के पास एक बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा अपने पास रखकर खड़ा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी मैनपुर उनि ताराचंद रजक एवं हमराह स्टाप तत्काल झरियाबाहरा तिराहा के पास पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर एक व्यक्ति से पुछताछ किये जिसके कब्जे से एक बैग में खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ 01 पैकेट में कुल 14.500 किलोग्राम गांजा एक नग मोबाईल किमती 1,45000 रूपये का होना पाये जाने से जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 114 /2022 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मैनपुर उनि ताराचंद रजक, प्रधान आरक्षक डिगेश्वर साहू, विनोद सिंह नरेटी एवं आरक्षक संजय सुर्यवंशी, राकेश टंडन, दीपक साहुए कोमल सोनकर, सैनिक पुरूषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही। नाम आरोपीः . तोसिब खान पिता हमिद खान उम्र 25 साल साकिन माधोपुर खेरदा थाना मानटाउन जिलासेवाई माधोपुर (राजस्थान)

Tags :

जरूरी खबरें