Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: जबलपुर में सीलिंग की करीब ढाई एकड़ जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया

Aditi News Team

Mon, Nov 29, 2021

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,आधारताल के कुदवारी में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई पाँच करोड़ की ढाई एकड़ शासकीय सीलिंग की भूमि, 90 लाख रुपये के निर्माण भी ध्वस्त।

जबलपुर। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।इसी कड़ी में आज जबलपुर में सीलिंग की करीब ढाई एकड़ जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया।इस जमीन पर भूमाफिया हाजी इरशाद द्वारा बनाये जा रहे तीन अवैध ड्यूप्लेक्स भी जेसीबी लगाकर तोड़ दिए गए।जमीन और अवैध निर्माण की कीमत तकरीबन 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम और पुलिस के सहयोग से आधारताल तहसील के अंतर्गत ग्राम कुदवारी में माफिया दमन की यह कार्रवाई की गई।अधारताल इलाके के नायाब तहसीलदार संदीप जायसवाल ने बताया कि आमखेरा क्षेत्र के कुदवारी गांव में सीलिंग की लगभग तीन हजार वर्गफुट भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। कुदवारी की इस सीलिंग भूमि पर हाजी इरशाद द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। हाजी इरशाद इस जमीन पर तीन ड्यूप्लेक्स बनाकर बेचने की फिराक में था। नायाब तहसीलदार संदीप जायसवाल के मुताबिक कुदवारी में ही हाजी इरशाद ने एक कॉलोनी का निर्माण भी किया है। इसी कॉलोनी से लगी ढाई एकड़ सरकारी सीलिंग की जमीन पर उसने अवैध कब्जा कर रखा था।प्रशासन द्वारा की गई करवाई में सीलिंग की इस जमीन को भी भूमाफिया के कब्जे से मुक्त करा लिया गया।इस जमीन की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है जबकि तोड़े गए निर्माण की अनुमानित कीमत 90 लाख है।

Tags :

जरूरी खबरें