Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: जबलपुर,मान्नीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के कारोबारियों पर दिये कार्यवाही के निर्देश

Aditi News Team

Mon, Oct 17, 2022
मान्नीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के कारोबारियों पर दिये कार्यवाही के निर्देश निर्देशों के परिपालन में जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 43 आरोपी गिरफ्तार 4 किलो 900 ग्राम गांजा तथा 70 लीटर कच्ची एवं 302 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त   मान्नीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनॉक 8-10-22 को वर्चुअल बैठक के माध्यम से सभी जिलों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई । मान्नीय मुख्यमंत्री द्वारा नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुये मुख्य रूप से अवैध शराब बेचने वालों, भंडारण, परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए, साथ ही स्कूल-कॉलेज़ों के आसपास गुमटी, होटलों और दुकानों की सघन चेकिंग करने तथा नशे में संलिप्त गिरोह को ’क्रश’ करने के निर्देश दिए गये हैं। मान्नीय मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में दिनॉक 16-10-22 के सुबह 6 बजे से आज दिनॉक 17-10-2022 को सुबह 6 बजे तक शहर एवं देहात थाना प्रभारियों के द्वारा नशे के कारोबारियों पर दबिश देते हुये मादक पदार्थ एवं अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 किलो 900 ग्राम गांजा तथा 70 लीटर कच्ची एवं 302 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त की गयी । वहीं थाना प्रभारी लार्डगंज श्री मधुर पटेरिया के द्वारा गोलबाजार स्थित महाकौशल हायर सैकेन्ड्री स्कूल में छात्रों को यातायात के नियमों एवं दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हैलमेट धारण करने तथा नशे के दुश्परिणामों के सम्बंध में बताया गया।

Tags :

जरूरी खबरें