Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: जबलपुर,पिस्टल लिये घूमते आरोपी युवक पकड़ा गया, 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Thu, Aug 10, 2023
पिस्टल लिये घूमते आरोपी युवक पकड़ा गया, 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त थाना प्रभारी गोरखपुर श्री अरविंद चौबे ने बताया कि दिनंाक 9-8-23 की देर रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टेण्डर 2 ब्रजमोहन नगर निवासी अनुज रैकवार उर्फ तनु अपने हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुये हाथीताल रेल्वे क्रासिंग के पास घूम रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक अपने हाथ में सिल्वर रंग की पिस्टल लिये दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुज रैकवार उर्फ तनु उम्र 1़9 वर्ष निवासी टेण्डर 2 बृजमोहन नगर रामपुर बताया, जिसके हाथ में ली हुई पिस्टल को कब्जे मे लेकर पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस लोड मिला आरोपी के कब्जे से देशी एक पिस्टल एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी पिस्टल कहॉ से और कैसे प्राप्त की कि सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय भूमिका:-- आरोपी युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे, प्रधान आरक्षक दिनेश गुर्जर, आरक्षक सुजीत मिश्रा, सुजीत त्रिपाठी एवं क्राईम बं्राच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक इस्माईल खान, प्रदीप , रंजीत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें