Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: जबलपुर,नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 186 नग नशीले इंजैक्शन एवं इंजैक्शन बिक्री के 6500 रूपये जप्त

Aditi News Team

Thu, Jan 12, 2023
नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 186 नग नशीले इंजैक्शन एवं इंजैक्शन बिक्री के 6500 रूपये जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं थाना अधारताल पुलिस द्वारा 1 आरोपी को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।   थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि आज दिनॉक 12-1-23 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुहागी स्थित हनुमान मंदिर के पास ओम पटेल नाम का व्यक्ति हाथ मे लिये हुये थेैले में नशीले इंजेक्शन रखकी बेच रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम ओम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी शंकर सुहागी अधारताल बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली जो हाथ मे लिये हुये थैले में 186 नग पैकविल, एवं बुप्रेनोरफिन तथा फैनरेमाईन इंजैक्शन तथा इंजैक्शन बिक्री के नगद 6500 रूपये रखे मिला। उक्त 186 नग नशीले इंजैक्शन एवं इंजैक्शन बिक्री के नगद 6500 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5/13, म.प्र. ड्रग्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त इंजैक्शन कहॉ से और किससे प्राप्त किये के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी केा नशीले इंजैक्शन के साथ गिरफ्तार करने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, हर्षवर्धन, आरक्षक रंजीत यादव, तथा थाना अधारताल उप निरीक्षक रामप्रसाद मरावी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, आरक्षक पंकज एवं विमल की सराहनीय भूमिका।

Tags :

जरूरी खबरें