Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: जबलपुर,कोर्ट में चल रहे केस मे बयान बदलकर राजीनामा करने हेतु धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जक के विरूद्ध एक और प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Fri, Sep 2, 2022
कोर्ट में चल रहे केस मे बयान बदलकर राजीनामा करने हेतु धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जक के विरूद्ध एक और प्रकरण दर्ज जबलपुर ।थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि ं दिनंाक 1-9-22 को मोह. शब्बीर उम्र 55 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर हनुमानताल ने लिखित शिकायत की कि उसने लगभग 7-8 माह पहले अब्दुल रज्जाक निवासी नया मोहल्ला ओमती के विरूद्ध थाना हनुमानताल मे शिकायत दर्ज कराई थी जिसका केस न्यायालय में चल रहा है जिसमे थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी अब्दुल रज्जाक और अब्दुल रज्जाक के साथी साहिद उर्फ बलिया निवासी न्यू आनंद नगर , मुक्कन उर्फ मुुकेश कटारिया को गिरफ्तार किया है जिसमेे अब्दुल रज्जाक उर्फ रज्जाक पहलवान जेल मे बंद है । दिनांक 1-9-22 की दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने वकील राजेश पाण्डे से मिलकर जिला न्यायालय मेें आवेदन पत्र देने के लिये न्यायालय आया था जब जिला न्यायालय गेट नम्बर नम्बर 2 के अंदर पहुचा तो केार्ट की बिल्डिंग के बाहर ही कोतवाली पुलिस अब्दुल रज्जाक कांे न्यायालय लेकर आयी थी न्यायालय जाते समय अब्दुल रज्जाक उसे देखकर अचानक भड़क उठा और उसके साथ गाली गलोज करते हुये कहने लगा तेरे कारण मैं बर्बाद हो गया हूॅ, और एक साल से जेल काट रहा हूॅ, मैं जमानत होने के बाद तेरे को देखता हॅॅू तू कैसे बचता है यदि तुझे जिन्दा रहना है तो मेरे पक्ष में गवाही देना यदि मेरे पक्ष में गवाही नहीं दी और कोर्ट में राजीनामा नहीं किया तो जान से खत्म करवा दूंगा। रज्जाक को पेश करने आयी कोतवाली के स्टाफ ने रज्जाक केा समझाया और उसे अपने काम पर जाने के लिये कहा। उसकी रिपोर्ट पर रज्जाक ने अपने खिलाफ चल रहे केस में उसका बयान बदलवाकर राजीनामा के लिये कहते हुये उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया है। शिकायत पर आरोपी अब्दुल रज्जाक के विरूद्ध धारा 294, 506, 195 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें