Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: जबलपुर,किराये से ली हुई सैंटिंग को वापस न करते हुये सैंटिंग खुर्दबुर्द करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
किराये से ली हुई सैंटिंग को वापस न करते हुये सैंटिंग खुर्दबुर्द करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि मोह. आजाद उम्र 37 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम आजाद चौक ने लिखित शिकायत की कि वह लोहे की सेंटिंग किराये से देता है उसने अमित चोैधरी निवासी कजरवारा पुरानी बस्ती गोराबजार एवं अमित के साथी साहिल खरे निवासी शिवपुरी को दिनंाक 27-7-22 को 240 लोहे की प्लेट किराये पर दी थी जिसने न ही उसे किराया दिया और ना ही लोहे की प्लेट वापस कर रहा है। शिकायत की जांच पर पाया कि दिनंाक 27-7-22 को लोहे की 240 प्लेट कीमती लगभग 2 लाख 40 हजार रूपये की एवं दिनांक 22-8-22 को अमित चौधरी के दोस्त साहिल खरे से खरीदी हुयी लोहे की 96 सेटिंग प्लेट कीमती 40 हजार रूपये इस प्रकार कुल 366 प्लेटें कीमती 4 लाख 80 हजार रूपये अमित चौधरी किराये पर ले गया तथा 60 रूपये प्रति प्लेट प्रतिमाह की दर से 2 माह का किराया 28 हजार 800 रूपये दिया था। इसके बाद बार बार मांगने के बाद भी अमित चौधरी न ही ली हुयी सेंटिंग प्लेटों का किराया दिया न ही उन प्लेटों को वापस किया है। जांच पर आरोपी अमित चौधरी के द्वारा किराये से ली हुई सैंटिंग को वापस न करते हुये सैंटिंग खुर्दबुर्द कर देना पाये जाने पर आज दिनंाक 1-4-23 को धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध आरोपी अमित चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी कजरवारा गोराबाजार को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी की निशादेही पर 42 नग सैंटिंग प्लेट जप्त करते हुये शेष सैंटिंग की प्लेटों के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें