Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: जबलपुर,अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब जप्त

Aditi News Team

Tue, Apr 4, 2023
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना गोराबजार की टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 1 आरोपी को 300 पाव देशी शराब केे साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी गोराबजार श्री विजय परस्ते ने बताया कि दिनंाक 3-4-23 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सामुदायिक भवन के सामने तिलहरी निवासी राकेश धुसिया अपने घर के सामने कुलिया में भारी मात्रा में शराब रखे हुये बेचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सामुदायिक भवन के पास कुलिया में 2 बोरियां रखे दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश धुसिया उम्र 32 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के सामने तिलहरी बताया जो दोनों बोरियों में 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 7 हजार 500 रूपये की रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी राकेश धुसिया के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा, प्रधान आरक्षक उर्मिलेश ओझा, इंद्रजीत, आरक्षक हरिराम जंघेला की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें