Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: जबलपुर,अवैध रूप से घरेलू सिलेण्डर से आटो मे गैस भरते आरोपी रंगे हाथ पकडा गया

Aditi News Team

Tue, Nov 29, 2022
अवैध रूप से घरेलू सिलेण्डर से आटो मे गैस भरते आरोपी रंगे हाथ पकडा गया थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि आज दिनॉक 29-11-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कंचनपुर का रहने वाला विशाल सिंह ठाकुर संजय नगर मे अपनी चाय नाश्ते की दुकान के पीछे पाईप से गैस टंकी से आटो में गैस भर रहा है। सूचना पर तत्काल शंकर होटल के पास दबिश दी जहॉ 2 आटो खडे दिखे , आटो मे एक व्यक्ति गैस भरते दिखा, जो पुलिस को देखते ही दोनों आटो चालक अपना अपना आटो लेकर भाग गये, गैस भरने वाला व्यक्ति भी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम विशाल सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी कंचनपुर बताया जिसके कब्जे से 1 गैस सिलेण्डर, रेग्यूलेटर, इलेक्ट्रानिक तौल कांटा जप्त करते हुये विशाल सिंह ठाकुर के विरूद्ध धारा 285 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध रूप से घरेलू सिलेण्डर से आटो मे गैस भरते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकडने मे उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र रावत, आरक्षक रीतेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें