Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: ग्वालियर में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

Aditi News Team

Sat, Jun 4, 2022
ग्वालियर में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का पड़ोसी उसे चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले गया और उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोई तो आरोपी ने डरा और धमकाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बच्चे रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई। उसके बाद पीड़ित बच्ची और मां थाने में पहुंची,जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर शहर के माधवगंज थाना इलाके में अपने परिवार के साथ रहने वाली नाबालिग बच्ची के पड़ोस 20 साल का लालू नाम का शख्स भी रहता है। जब नाबालिग बच्ची अपने घर के बाहर अकेले खेल रही थी तभी आरोपी लालू चॉकलेट के बहाने उसे छत पर ले गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोई और भागकर दूसरे कमरे में पहुंची तो लालू ने उसे पकड़ लिया और उसे धमकी दी कि अगर किसी से उसने कुछ भी कहा तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस डरी और सहमी बच्ची जब रात में अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी मां को कुछ अंदेशा हुआ और उससे बात की तो बच्ची रोने लगी। इसके बाद बच्ची ने पूरी घटना मां को बताई तो उसके परिजन थाने पहुंचे, जहां पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपी को सूचना मिलते ही वह मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। माधोगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें