Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: गोटेगांव पुलिस को सफलता, एक देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

Aditi News Team

Thu, Aug 17, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, वदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोटेगांव पुलिस को सफलता, एक देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया जाकर अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुयी थी सूचना:- पुलिस को विश्वत मुखविर से सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसका नाम हेमंत झारिया है जो बजरंग वार्ड हनुमान मंदिर के पास अपने पास एक पिस्टल अवैध रूप से अपने पास रखकर घूम रहा है। थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया:-सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अमित कमार द्वारा एसडीओपी गोटेगांव भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना गोटेगांव पुलिस की टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचा जहां एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जो हमराही स्टाफ एवं राहगीर गवाहान के घेराबंदी कर भागने वाले व्यक्ति को पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमंत झारिया पिता प्यारेलाल झारिया, निवासी बजरंग वार्ड, गोटेगांव, थाना गोटेगांव का होना बताया जो उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर पीछे तरफ पेंट में एक लोहे की देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस खोसे हुये रखे मिला जो उक्त लोहे की पिस्टल को रखने के संबंध में लायसेन्स मांगने पर कोई लायसेन्स नहीं होना बताया जो मौके पर गवाहान के समक्ष मौका पंचनामा तैयार किया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार जप्त कर पंजीवद्ध किया गया है अपराध :- गिरफ्तार किए गए आरोपी हेमंत झारिया पिता प्यारेलाल झारिया, निवासी बजरंग वार्ड, गोटेगांव, थाना गोटेगांव से एक देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना गोटेगांव में अपराध क्रमांक 661/2023 धारा 25(1-बी) ए, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- थाना गोटेगांव अंतर्गत अवैध अग्नेय शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोटेगांव सुभाष बघेल, उप निरीक्षक विजय सेन, प्रधान आरक्षक सागर सोनकर, आरक्षक विपिन पटेल, सचिन पटेल, आरक्षक गौरी, आरक्षक विक्रम सिंह एवं एफआरव्ही चालक चंदन असैया की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें