Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: गाडरवारा पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर 60 हजार कीमत की 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी को लिया गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Mar 7, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस अवैध नशे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही 60 हजार कीमत की 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रिय किए गए है मुखबिर:- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ स्मैक के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध शिकायतें प्राप्त होने पर मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी जिस जानकारी प्राप्त हुयी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ लोग अवैध स्मैक लाकर जिले में अवैध व्यापार कर रहे है। सूचना के आधार पर अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी गयी एवं उनकी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रीय किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 06/03/2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि जमाड़ा रोड पुलिया के पास बाईपास रोड गाडरवारा मे अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया गया आरोपी को गिरफ्त में लेकर तलाशी लेने पर आरोपी ईश्वर पिता कमल मेहरा उम्र 24 वर्ष निवासी सीरेगांव कठोतिया थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 60,000 रुपए जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है :- अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी ईश्वर पिता कमल मेहरा उम्र 24 वर्ष निवासी सीरेगांव कठोतिया थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 200/23 धारा 8,21 (b) एन.डी.पी.एस, एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अवैध नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही में इनकी रही मुख्य भूमिका :- अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल बघेल, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक राजेंद्र पटेल, वरिष्ठ आरक्षक कमलेश, आरक्षक दिनेश पटेल, आरक्षक बालकिशन रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें