Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 लाख 80 हजार रूपये कीमत की 18 ग्राम अवैध स्मैक सहित दो आरोपीगण गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Aug 15, 2023
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 लाख 80 हजार रूपये कीमत की 18 ग्राम अवैध स्मैक सहित दो आरोपीगण गिरफ्त में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा सचि पाठक के मार्गदर्शन में गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 15/08/2023 को गोल्डन सिटी कालोनी गाडरवारा में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की,जिसने अपना नाम जीवनलाल पिता होतीलाल कहार उम्र 47 वर्ष निवासी पटैल वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया । पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष उक्त संदेही की तलाशी लिये जाने पर संदेही जीवन लाल कहार के पास 8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 80,000 रुपए का मिलने पर उक्त मादक पदार्थ स्मैक को मौके पर ही जप्त कर आरोपी जीवन लाल कहार को गिरफ्तार किया गया । इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर गाडरवारा पुलिस ने जमाड़ा रोड वीर गुर्जर ट्रेडर्स के बाजू में संदेह के आधार पर आरोपी राजकुमार पिता मूलचंद बचकैया उम्र 48 वर्ष निवासी सोनी मोहल्ला ग्राम कौड़िया थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 1,00,000 रुपए है जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किये जाकर आरोपीगणों को ज्यूडीशियल रिमाँड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा पूर्व में भी उक्त आरोपीगणों को एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं विभिन्न धाराओं के अन्य अपराधों में गिरफ्तार किया जा चुका है । मुख्य भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के साथ सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे,सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा,भास्कर पटैल,वरिष्ठ आरक्षक संजय पाँडे,आरक्षक दिनेश पटेल,अखिलेश पटैल,ऐश्वर्य वेंकट,भास्कर सतनामी की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें