Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार,1800 पाव देशी शराब कीमती लगभग 2 लाख रूपये की तथा परिवहन हेतु प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जप्त

Aditi News Team

Sat, Aug 19, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार,1800 पाव देशी शराब कीमती लगभग 2 लाख रूपये की तथा परिवहन हेतु प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे तथा ंनगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा 3 आरोपी को 1800 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी अधारताल श्री विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आज दिनंाक 19-8-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अमखेरा खजरी मेन रोड के पास छोटा हाथी आटो क्रमांक एमपी 18 एल 1685 में कुछ लड़के बैठे हैं जो अवैध शराब रखे हुये हैं जिसे अधारताल क्षेत्र में डम्ब करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई खजरी खिरिया वायपास में मुखबिर द्वारा बतायेनुसार छोटा हाथी वाहन क्रमाकं एमपी 18 एल 1685 सोनू ट्रेडर्स नाम की शॉप के सामने खड़ा मिला, पुलिस केा आते देख छोटा हाथी वाहन से एक युवक उम्र लगभग 23-24 वर्ष का तेजी से उतरकर खजरी खिरिया वायपास की ओर भाग गया। वाहन मंे तीन युवक चालक सीट के पास बैठे मिले जिनसे नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः मोह. रमजान खान उम्र 25 वर्ष निवासी बादशाह होटल के पास आजाद नगर हनुमानताल, समीर मंसूरी उर्फ सोनू उर्फ चीना उम्र 25 वर्ष निवासी गुड्डा होटल के पास कटरा अधारताल, मोह. समीम उम्र 30 वर्ष निवासी अक्सा मस्जिद के पास आजाद नगर मोहरिया हनुमानताल बताते हुये पुलिस को आता देखकर भागने वाले का नाम बबलू उर्फ फिरोज खान निवासी मक्कानगर हनुमानताल बताये, छोटा हाथी वाहन की तलाशी लेेने पर 9 बोरियां रस्सी से बंधी मिली जिन्हें चैक करने पर प्रत्येक बोरी में 200-200 पाव देशी शराब इस प्रकार कुल 1800 पाव देशी शराब कीमती लगभग 2 लाख रूपये की रखीं मिलीं। उक्त शराब छोटा हाथी वाहन सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी बबलू उर्फ फिरोज खान निवासी मक्का नगर थाना हनुमानताल की तलाश जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक रामप्रसाद मरावी, सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र रावत, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक रीतेश, राजेश केवट, टेकवन, अशोक कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें