Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: आपरेशन प्रहार" के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस को बडी सफलता, 1 लाख 70 हजार मूल्य की 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Sep 5, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन प्रहार" के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस को बडी सफलता, 1 लाख 70 हजार मूल्य की 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। *अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में :-* दिनांक 04/09/ 2023 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल के माध्यम से खमतरा से पहले मानसाता समाधि स्थल के पास आने वाला है जो अपने पास में अवैध स्मैक रखे हुए है जो कि किसी ग्राहक को बेचना चहता है। सूचना प्राप्त होते ही विशेष टीम का गठन किया जाकर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए थे। गठित ठीम द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी कर आरोपी के आने का इंतजार किया गया जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर से बताए अनुसार हुलिया वाला व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पकडने के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हिकमत अमली के साथ पकडा गया। आरोपी से पूछताछ की गयी जिस उसने अपना नाम हसीब खान पिता मुनीर खान उम्र 21 साल निवासी ग्राम चिरहकला, थाना पलोहा होना बताया गया संदेही की तलाशी लेने पर उसके पास संदेहास्पद पदार्थ मिलने पर विधिवत कार्यवाही उपरान्त पाया गया कि वह अपने पास 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए था जिसका बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 70 हजार रूपये है। आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने पर उसके द्वारा उपयोग की जा रही मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 49 एमएच 1743 भी जप्त की गयी एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 767/2023 धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त आरोपी की गिरफ्तारी में अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी नरसिंहपुर, मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक विजय द्विवेदी, प्रधान आरक्षक अखिलेश धुर्वे, आरक्षक विवेक गोस्वामी, आरक्षक नंदकिशोर, महिला आरक्षक रंजीता की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें