Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार, 350 पाव देशी शराब कीमती 25 हजार रूपये की जप्त

Aditi News Team

Sun, Nov 20, 2022
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार, 350 पाव देशी शराब कीमती 25 हजार रूपये की जप्त थाना प्रभारी पाटन श्री आसिफ इकबाल ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरोदा हड़ा में पवन प्रजापति अपने घर के पीछे अधिक मात्रा में देशी शराब बेचने हेतु छिपाकर रखे है सूचना पर तत्काल ग्राम बरोदा हड़ा में पवन के घर पर दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरेादा हडा बताया सूचना से अवगत कराते हुये चैक करने पर अपने घर पीछे 7 कार्टूनो में 350 पाव देशी शराब कीमती 25 हजार रूपये की अवैध रूप से रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, आरक्षक अभिमन्यू , शुभम एवं गगन राय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें