Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: अवैध गतिविधियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी

Aditi News Team

Thu, Nov 3, 2022
जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की जा रही है, अवैध  गतिविधियों पर कार्यवाही। जुआ-सट्टा एक्ट के तहत 15 अरोपियों के विरूद्ध पथरिया, लालपुर एवं चिल्फी पुलिस द्वारा की गई है कार्यवाही। जिले मेें सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 03 आरोपियों के विरूद्ध भी की गई कार्यवाही। जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें विभिन्न थाना/चौकी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा मउहार तालाब के पास दबिश देकर आरोपी पुरूषोत्तम सोनवानी एवं 07 अन्य से जप्त राशि 2110/- रूपये, चौकी चिल्फी द्वारा ग्राम डिंडोरी में दबिश देकर आरोपी विमल साहू एवं 05 अन्य से जप्त राशि 4270/- रूपये एवं थाना लालपुर द्वारा ग्राम राजपुर में दबिश देकर आरोपी राजेन्द्र चतुर्वेदी से राशि 410/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ-सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 03 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना जरहागांव द्वारा पथरिया मोड़ के पास दबिश देकर 01 आरोपी, थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम साल्हेघोरी में दबिश देकर 01 आरोपी एवं थाना मुंगेली द्वारा विनोबा नगर में दबिश देकर 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें