: भोपाल,नेशनल एल्डर हेल्पलाइन 14567 के एफ .आर .ओ की कार्यशाला हुई सम्पन्न
Mon, Mar 20, 2023
नेशनल एल्डर हेल्पलाइन 14567 के एफ .आर .ओ की कार्यशाला हुई सम्पन्नभोपाल।दिनाँक 20/03/2023 को होटल अभिनाश रेसीडेंसी में मध्यप्रदेश के सभी 26 फील्ड रेस्पोंस ऑफिर क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे हेल्पपेज इंडिया की टीम ने सभी एफ आर ओ को होने वाली चुनोतियाँ को कैसे हल किया जा सकता है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई एव जिलेवार डाटा को साझा किया गया । इस पृरी कार्यक्रम में क़्वालिटी को कैसे बनाये रखना है इस विषय पर भी चर्चा की गई । इस कार्यक्रम में श्रीमती संस्कृति खरे,स्टेट हेड हेल्पपेज इंडिया ,श्री वेणु पिल्लई, श्रीमती दीप्ति जोशी,श्री विवेक यादव,दिवेन्द्र गुर्जर का विशेष योगदान रहा ।
: गौहरगंज, शाहगंज जोड़ पर मिली 32 वर्षीय ट्रक मालिक की लाश, आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु
Mon, Mar 20, 2023
शाहगंज जोड़ पर मिली 32 वर्षीय ट्रक मालिक की लाश,आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु
विज़ी लवानिया,गौहरगंज
गौहरगंज।रविवार दौपहर शाहगंज जोड़ पर राजेश राय नामक व्यक्ति, उम्र 32 वर्ष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच की वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाये। राजेश के बड़े भाई प्रतीक राय, उम्र 34 वर्ष पिता हरप्रसाद राय निवासी डोबी शाहगंज जिला सीहोर निवासी होना बताया गया। प्रतीक के भाई द्वारा पूरी जानकारी औबेदुल्लागंज पुलिस को दी। पुलिस द्वारा सभी चौकी प्रभारियों एवं आस पास के थानों में जानकारी संझा की गई। परिणाम स्वरूप राजेश की लाश शाहगंज जोड़ में मिलने की सूचना मिली। ख़बर आग की तरह सभी जगह फैल गई। विश्वशनीय सूत्रों की माने तो सम्भतः राजेश राय की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई हो वहीँ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा। बीते शुक्रवार दौपहर 03 बजे अचानक हुए मौसम खराब होने से 14 वर्षीय साहिल, पिता शाहिद खान निवासी अर्जुन नगर वार्ड नं. 13 औबेदुल्लागंज आकाशीय बिजली गिरने से मौत की ख़बर आई। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान साहिल को मृत घोषित कर दिया था।
: नरसिंहपुर, सरपंच सचिव संघ की बैठक सम्पन्न
Sun, Mar 19, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर
सरपंच सचिव संघ की बैठक सम्पन्ननरसिंहपुर/आज बरमान स्थित गोपाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय सरपंच सचिव संघ की बैठक संपन्न हुई जिसमें श्री अनूप बघेल प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ एवं श्री नरेंद्र सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष सचिव संगठन श्री विनोद त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ का मुख्य आतिथ्य प्राप्त हुआ साथ में श्री अजय द्विवेदी जी प्रदेश सरपंच संघ महामंत्री,प्रदेश सरपंच संगठन संरक्षक जबलपुर से श्रीमती अर्चना सिसोदिया जी , श्री बसंत पटेल सरपंच संघ प्रदेश प्रवक्ता,श्री सुरेन्द्र पाठक जिला अध्यक्ष सचिव संगठन,श्री राजेश उदेनिया सचिव संघ प्रदेश मंत्री,श्री राम सिंह जी सचिव संगठन प्रदेश महामंत्री श्री कमलेश मलैया जिला अध्यक्ष सरपंच संघ एवं नरसिंहपुर जिले के सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त सरपंच एवं सचिव की उपस्थिति में पंचायत में निर्माण कार्य एवं अन्य विसंगतियों के संबंध में करने में आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
मंच संचालन जिला प्रवक्ता सरपंच संघ नीरज सिंह काकोड़िया द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले के 6 जनपदों पंचायतों के सरपंचों सचिवों की सहभागिता रही ,