: त्रुटिरहित हो मतदाता सूची,कलेक्टर ने बीएलओ की बैठक में दिये निर्देश
Thu, Jul 13, 2023
त्रुटिरहित हो मतदाता सूची,कलेक्टर ने बीएलओ की बैठक में दिये निर्देशनरसिंहपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना ने सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगाँव में सभी बीएलओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बीएलओ नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व्यक्तियों के नाम काटने संबंधी प्रक्रिया को गंभीरता के साथ करें। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र का नाम दर्ज हो। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अनावश्यक दस्तावेज नहीं माँगे जायें। मतदाता सूची पूर्णत: त्रुटिरहित हो। इसके लिए बीएलओ घर- घर जाकर सर्वे कर मतदाता सूची में किसका नाम जुड़ा है, किसका नहीं जुड़ा है, यह वेरीफाई करें। महिला मतदाताओं के नाम जुड़े हैं या नहीं, इस पर विशेष फोकस करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बीएलओ मतदान केंद्रों का अवलोकन करें। मतदान केंद्रों में लाईट, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, आदि अनिवार्य रूप से हो।
: प्राचार्यो पर अंकुश लगाए
Thu, Jul 13, 2023
प्राचार्यो पर अंकुश लगाएनरसिंहपुर जिले में प्राचार्य लोगों की मनमानी से जो अतिथि शिक्षक 4 साल या 5 साल से लगातार अध्ययन करा रहे हैं परिक्षा परिणाम 60 % से उपर है फिर उनको काल नहीं किया जा रहा है, भाई भतीजा बाद के चलते आपने लोगों को सेट किया जा रहा कहीं कहीं विषयों को समाप्त कर आपने बलों को नए विषय मे अतिथि रख रहे उनको बोल रहे आपको ही रखना है ।बद्री प्रसाद कौरव जिला अध्यक्ष मप्र अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक अधिकारी कर्मचारी संघठन नरसिंहपुर एंव जनरल सेकेट्ररी ऑल इंडिया बेक वर्ड क्लासेस फेडरेशन मप्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शासन प्रशासन सेेेेेे यह मांग की है कि जो वर्षो से अतिथि शिक्षक के रूप मे सेवा दे रहे हैं वह आज सड़क पर है, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन से निवेदन है जो आदेश अयुक्त महोदय शिक्षा भोपाल से प्राप्त हुए हैं उनका सा अक्षर पालन कराने का कष्ट करें ।
: करेली,बैंक आफ बड़ौदा के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को सम्मानित किया
Thu, Jul 13, 2023
रिपोर्टर,भागीरथ तिवारी- करेली
बैंक आफ बड़ौदा के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को सम्मानित कियाकरेली।स्वंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाला प्रसाद यादव नौजवान जी की धर्म पत्नी श्री मति श्यामा बाई यादव जी को बैक ऑफ बड़ौदा के द्वारा मिलने बाली एक मात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन मिलने को लेकर आजादी के 75 अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेनानी क्रांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह की कर्मभूमि ग्राम मडेसुर में पहुंचकर बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर अंकित कुमार सोनी, असिस्टेंट बैंक मैनेजर दीपक वर्मा, आजाद ममार आशीष कुमार साहू ने स्वर्गीय बाला प्रसाद यादव जी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर माला पहना कर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात श्रीमती श्यामा बाई यादव उम्र 92 बर्ष का साल श्रीफल माला पहना कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके परिवार से चर्चा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाला प्रसाद जी यादव के द्वारा आंदोलन के दौरान किए गए कार्यों लेकर विस्तृत जानकारी एकत्रित की और कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान के कार्यों को लेकर हम सब बहुत कृतज्ञ है l इस अवसर पर पत्रकार भागीरथ तिवारी के साथ साथ परिवार के पुत्र सेवानिवृत्त ए व्ही एफ ओ यशवंत यादव ,मानसिंह यादव प्रताप यादव ,लोकेश यादब आदि उपस्थित रहे l यादव परिवार ने बैंक आफ बड़ौदा के प्रति धन्यवाद दिया l