: कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Sat, Aug 19, 2023
कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षणनरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने गाडरवारा क्षेत्र का भ्रमण किया। यहाँ शासकीय महाविद्यालय में बनाये गये मतदान केन्द्र में निरीक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारी श्री सुरेश कुमार विश्वकर्मा अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर ने संबंधित का दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। उन्होंने फार्म 6 और 7 का परीक्षण कर निर्देश दिए कि सेक्टर अधिकारी संबंधित मतदान केन्द्र में मतदाता सूची का वाचन करायें। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है तथा शादी के बाद जो महिलायें गई हैं केवल उनका नाम मतदाता सूची से अलग करें।अधिकारिद्वय ने निर्देश दिए कि 107/16 के तहत प्रकरण बनाकर एसडीएम और एसडीओपी संयुक्त कार्यवाही करें।निरीक्षण में बीएलओ ने बताया कि मतदान केन्द्र 65 में कुल 1024 मतदाता हैं, जिनमें पुरूष 547 व महिला 477 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 13 मतदाता हैं।शासकीय हाई स्कूल झांझनखेड़ा के निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने बताया कि यहां विशेष शिविर के दौरान 46 मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को इसे पुन: वेरीफाई करने के निर्देश दिये गये।ग्राम दहेलबाड़ा में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में 18 वर्ष के ऊपर के ही मतदाताओं के नाम जोड़े जायें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सरपंच को महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए प्रेरित करें।कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बनवारी में स्कूल की दीवार खराब होने पर बाउंड्री वाल तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये।कामती में ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ अवैध शराब का विक्रय हो रहा है एसपी ने ग्राम कामती बीट एएसआई व प्रधान आरक्षक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया।
: गाडरवारा, कमलेश सिंह कौरव की सेवानिवृति पर दी विदाई
Sat, Aug 19, 2023
कमलेश सिंह कौरव की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक कमलेश सिंह कौरव को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे, सतीश शर्मा सहित अन्य शिक्षको ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में शिक्षकीय कार्य बेहद चुनोतियों से भरा है। श्री कौरव ने हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि अपनी सम्पूर्ण सेवा में श्री कौरव ने छात्र छात्राओं के भविष्य को बेहतर ढंग से संवारा। कार्यक्रम मे कमलेश कौरव ने अपनी सेवानिवृति पर उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को ग्राम के वरिष्ठ श्री राजौरिया, संदीप स्थापक, सतीश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री कौरव को शाला की तरफ से विदाभिनन्दन पत्र सौंपा गया जिसका वाचन रमाकांत पाराशर ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजेंद्र कौरवने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन मोहन मुरारी दुबेने किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच गेंदालाल वर्मा, लेखा साहू, ऋतु गुप्ता, अभिषेकसोनी, मधुसूदन पटैल, रत्नेश विश्वकर्मा, सिराज अहमद सिद्दिकी, सुरेन्द्र पटैल, के के पाठक सहित अनेक शिक्षक , ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
: तहसील क्लर्क सनी साहू हुए सम्मानित
Sat, Aug 19, 2023
तहसील में पदस्थ एलडीसी क्लर्क सनी साहू हुए सम्मानित
KamarRana
रायसेन---स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अरविंद कुमार जी दुबे एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जी साहवाल द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
जिसमें तहसील देवरी में पदस्थ एलडीसी क्लर्क सननी साहू को उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए कलेक्टर अरविंद कुमार जी दुबे द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के चलते हैं उन्हें सम्मानित किया गया है।
उनको सम्मानित होने पर समस्त राजस्व विभाग के पटवारी अधिकारी और मित्र गणों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।