: गाडरवारा चीचली में शाला प्रबंधन समिति गठन का दिया प्रशिक्षण
Thu, Aug 24, 2023
शाला प्रबंधन समिति गठन का दिया प्रशिक्षणगाडरवारा बीते दिवस विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आगामी 26 अगस्त को कक्षा पहली से आठवीं तक संचालित होने वाले शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत विद्यालयों में होने वाले शाला प्रबंधन समिति के गठन का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को संचालित करते हुए मास्टर ट्रेनर सत्यम ताम्रकार द्वारा शाला प्रबंधन समिति के गठन की कार्यवाही हेतु समय सारणी, वंचित, कमजोर तथा अन्य वर्गों का निर्धारण, प्रबंधन समिति में सदस्यों की निर्धारित संख्या, गठन की प्रक्रिया तथा इस प्रबंधन समिति के गठन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न परिशिष्टों विस्तृत रूप से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उनके द्वारा 25 अगस्त में होने वाली जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा से संबंधित विभिन्न निर्देश यथा- प्रश्न बैंकों का उपयोग, ओएमआर शीट की उपलब्धता तथा ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति के सुझाव दिए। इस प्रशिक्षण में जन शिक्षा केंद्र के सभी प्राथमिक माध्यमिक एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह प्रशिक्षण विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल के मार्गदर्शन तथा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
: गाडरवारा, गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई
Thu, Aug 24, 2023
गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र का पूजन किया । कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को तुलसीदास जी की जीवनी से अवगत कराया एवं बताया कि रामचरितमानस व हनुमान चालीसा की रचना तुलसीदास जी ने की थी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रामायण की चौपाइयां एवं हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षको ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंडिंग से जुड़ी जानकारी भी दी एवं छात्र छात्राओं से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की अपील भी की। कार्यक्रम में नेतराम केवट, शिखा कहार सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
: गोसलपुर गौशाला में डॉ. जामदार जी ने गौशाला का भ्रमण कर गौसेवा कार्य में ख़ुशी ज़ाहिर की
Thu, Aug 24, 2023
अनिल जैन सिहोरा
गत दिवस डॉ जितेंद्र जामदार जी (उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) म.प्र. जन अभियान परिषद योजना ,आर्थिक एबम सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन् जी का विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गोशाला गोसलपुर में आगमन हुआ गोसलपुर गौशाला में डॉ. जामदार जी ने गौशाला का भ्रमण कर गौसेवा कार्य में ख़ुशी ज़ाहिर की ख़ास तोर पर रोड में घायल गौबंशों की सेवा को देख कर गोसलपुर गौशाला समिति की सेवा भाव अनुमोदना की डॉ. जामदार जी के स्वागत में गौशाला समिति से श्री अनिल जैन, श्री सुनील जैन , प्रवीण जैन , अमित जैन , धर्मेंद्र जैन , संजय जैन , जीवन लाल गुप्ता , यतेन्द्र जैन , अमित जैन , संदीप जैन , अनमोल जैन , अभिषेक जैन उपस्थित थे ।