: शालाओ में साक्षरता की दिलाई शपथ
Fri, Sep 8, 2023
शालाओ में साक्षरता की दिलाई शपथगाडरवारा। गत दिवस अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर क्षेत्रीय शासकीय शालाओं में शिक्षको द्वारा कि साक्षरता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षार्थियों ने साक्षर बनने एवं स्वयंसेवकों ने साक्षरता में पूर्ण सहयोग की शपथ ली। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने भी साक्षरता अभियान में सहयोग की बात कही। इस अवसर पर अक्षर साथी भी उपस्थित रहे।
: विकासखंड स्तरीय मोगली प्रतियोगिता आयोजित
Fri, Sep 8, 2023
विकासखंड स्तरीय मोगली प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड स्तरीय कनिष्ठ वर्ग की मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड अंतर्गत आठ जन शिक्षा केन्द्रों से चयनित 32 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर जिले से प्राप्त प्रश्न पत्र तथा राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्तउत्तर सीट के आधार पर जांच कार्य पूर्ण किया गया तथा परिणाम अनुसार छात्र वर्ग में प्रथम स्थान राजदीप कौरव माध्यमिक शाला छेनाकछार बी तथा छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान समीक्षा कौरव माध्यमिक शाला सूखाखैरी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्रियांश ठाकुर एवं छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान रितिका कौरव तथा छात्र वर्ग में तृतीय स्थान निखिल मेहरा एवं छात्रा वर्ग में तृतीय स्थान निकिता कुशवाहा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता संचालन में रजिस्ट्रेशन का कार्य जनशिक्षक संजय सोनी, मन्नालाल पटले, रामकुमार उदेनिया तथा जांच कार्य एवं डाटा संग्रहण का कार्य बीएसी अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार, बुलंद कुशवाहा तथा प्रमाण पत्र लेखन का कार्य जन शिक्षक ललित पाराशर, बालमुकुंद वर्मा ने किया। प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण का कार्य बीआर डी के पटेल, बीएसी अरुण दुबे द्वारा किया गया। अब प्रथम स्थान प्राप्त छात्र एवं छात्रा जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता देंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में बुलंद कुशवाहा, बालमुकुंद वर्मा, रामकुमार उदानियां मन्नालाल पटले, सत्यम ताम्रकार, संजय सोनी, दिलीप राजगौंड, रामावतार पटेल, ललित पाराशर, अरुण दुबे इत्यादि शिक्षकों का सकारात्मक सहयोग रहा । यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर एच पी कुर्मी के निर्देशन एवं जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर आर पी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
: गाडरवारा, विश्व फिजियोथैरेपी दिवस अवसर पर फिजियोथैरेपी कैंप का हुआ आयोजन
Fri, Sep 8, 2023
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस अवसर पर फिजियोथैरेपी कैंप का हुआ आयोजनगाडरवारा। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर अमन सद्भावना समिति के सहयोग से मैथिल फिजियोथैरेपी प्वाइंट में कैंप का आयोजन एवं सेरेब्रल पाल्सी एवं मेंटल रिटायर्ड दिव्यांग बच्चों की समस्याओं का निराकरण हेतु परामर्श कार्यक्रम भी रखा जिसमे 70 से 80 मरीजों जैसे हड्डी जोड़ एवं नसों से संबंधित मरीजों एवं बच्चों की समस्याएं जैसे डिले सिंड्रोम,डाउन सिंड्रोम DMD जैसी समस्याओं का निराकरण एवं अन्य में अर्थराइटिस, फ्रोजन शोल्डर,ब्रेन, ब्रेन हेमरेज, सायटिक, स्पॉन्डिलाइटिस, पैरालिसिस इत्यादि समस्याओं का परामर्श एवं फिजियोथैरेपी देकर इलाज किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में में डॉक्टर अखिलेश गोमस्ता सर द्वारा दीप प्रज्वलन और और अतिथि के रूप में रवि शेखर जयसवाल,केंद्र सिंह राजपूत, हर्ष पाठक ,नवीन दुबे ,के पी दुबे, अमन सद्भावना मीडिया प्रभारी विनोद चोकसे,डॉ अनिल पटेल,उपस्थित रहे उपस्थित रहे। एवं विशेष सहयोगी के रूप में अमन सद्भावना समिति कोषाध्यक्ष कमलेश रजक अध्यक्ष कुलदीप रजक उपाध्यक्ष, मनीष कुशवाहा, गोपाल वैष्णव, राज अवस्थी और केशव जाटव, मारुति गौरव आदि उपस्थित रहे एवं मैथिल फिजियोथैरेपी पॉइंट स्टाफ डॉ,गणेश मैथिल डॉ, यशवंत रजक,डॉ, अमृता सोनी गोपाल मैथली, अमित मालवीय मीना रजक, रिया रजक, नेहा कोरी,रितेश रिंकू आदि का विशिष्ट सहयोग रहा ।