: नरसिंहपुर ,विश्व डाक दिवस पर पोस्ट कार्ड लिखकर दिया मतदान का संदेश
Mon, Oct 9, 2023
विश्व डाक दिवस पर पोस्ट कार्ड लिखकर दिया मतदान का संदेशजिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले की चारों विधानसभाओं के हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक दिवस पर मतदाता जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा पालकों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु पोस्ट कार्ड लिखकर मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता दी गई।नरसिंहपुर जिले को मतदान में नंबर वन बनाना है।उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में प्राचार्य जी एस पटेल द्वारा बच्चों को निष्पक्ष भाव से मतदान के प्रति जागरूक करने में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। एम एल बी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिहपुर में प्राचार्य श्रीमती आशा नेमा के द्वारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय मुंगवानी प्राचार्य श्री फूलसिंह मेहरा द्वारा विद्यालय में छात्र छात्राओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां करवाई गई। जिले के हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में स्वीप प्लान की पोस्ट कार्ड गतिविधि छात्र छात्राओं द्वारा कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
: यू डाइस प्लस का दिया प्रशिक्षण
Mon, Oct 9, 2023
यू डाइस प्लस का दिया प्रशिक्षण(गाडरवारा) बीते दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं हायर सेकेंडरी कठौतिया जन शिक्षा केंद्रों के प्रधानपाठकों का यू डाइस प्लस 2023-24 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल एवं बीएसी अरुण दुबे द्वारा यू डाइस प्रशिक्षण की महत्वता, विभिन्न आयाम, आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत संपत्ति विरूपण की कार्यवाही, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की ऐप पर फीडिंग की समीक्षा, मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन, टैबलेट क्रय न करने वाले शिक्षकों की जानकारी, विद्यांजली पोर्टल पर पंजीकरण, होल्डिंग बैंक एकाउंट, पीएम पोषण आहार के अंतर्गत आईवीआरएस मैसेज इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा की गई। एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव द्वारा यू डाइस प्रशिक्षण अंतर्गत विभिन्न भागों का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण के विकासखंड समन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा सर्वे से संबंधित विभिन्न आयामो, लर्निंग आउटकम, सप्ताह छ: के अभ्यास प्रश्न पत्र की पूर्णता एवं सप्ताह सात के संबंध में रणनीति एवं कोर कमेटी द्वारा किये जाने वाले वीडियो कॉलिंग, भ्रमण एवं साधारण कॉलिंग की समीक्षा की गई। इस प्रशिक्षण में कठौतिया जनशिक्षक ललित पाराशर, जन शिक्षा केंद्र के सर्वे कोऑर्डिनेटर डी एस कौरव, गिरीश ताम्रकार एवं नवभारत साक्षरता समन्वयक लेखराम गौतम, नेतराम कौरव, अभिषेक पाराशर सहित सभी प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह प्रशिक्षण जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।
: गाडरवारा, एसडीएम ने ली स्टेंडिंग समिति की बैठक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी जानकारी
Mon, Oct 9, 2023
एसडीएम ने ली स्टेंडिंग समिति की बैठक,
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी जानकारी
गाडरवारा। बीते सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र में विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा उपरांत स्थानीय एसडीएम कार्यालय में एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा राजनैतिक दलों की स्टेंडिंग समिति की बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को आचार संहिता का पालन करना जरूरी है। निर्वाचन से जुड़ी अनुमतियाँ सभी दल समय पूर्व प्राप्त करें एवं प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा भी समय समय पर प्रस्तुत करें। बैठक में एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया एवं बताया कि गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में तीन चेक पोस्टें पनागर, झिकोली एवं जामगांव में बनाई जा रही है। सम्पूर्ण विधानसभा में कुछ मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों के सहेली बूथ भी बनाये जाएंगे। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।