: टेकापार में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित
Tue, Oct 17, 2023
टेकापार में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी ने छात्र छात्राओ को हाथ धुलाई का महत्त्व बताते हुए कहा कि हाथों को सही तरीके से साबुन द्वारा धोने से ही मैल साफ होता है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने भी बारी बारी से साबुन द्वारा धोये। इस अवसर पर विकास साहू, सत्यम मेहरा (अतिथि शिक्षक) सहित अंशिका कौरव गीता ,अनुश्री धानक, दिव्या धानक ,कमलेश धानक ,संदीप धानक ,ऋषिकांत ,अभिषेक अवधेश ,उमाशंकर ,ऋषिका सिमरन बी, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, तहसील कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु गठित दलों की बैठक आयोजित
Tue, Oct 17, 2023
तहसील कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु गठित दलों की बैठक आयोजितगाडरवारा। आज मंगलवार को स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी, व्यय लेखा , वीडियो निगरानी एवं वीडियो अवलोकन दलों के प्रभारियों की बैठक एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।बैठक में मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा व राजेश गुप्ता ने प्रोजेक्टर पर दलों के प्रभारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम , आकाश डहारे, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में सभी की जिम्मेदारियां महत्तवपूर्ण है। दलो के प्रभारी सम्पूर्ण टीम के साथ टीम भावना के साथ कार्य करें । कार्य मे सजगता एवं पूर्ण सक्रियता जरूरी है। बैठक में अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
: गाडरवारा पिंक पेटल्स क्लब की बैठक सम्पन्न
Tue, Oct 17, 2023
गाडरवारा पिंक पेटल्स क्लब की बैठक सम्पन्नगाडरवारा ।सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों महत्व के लिए काम करने वाली महिलाओं की संस्था पिंक पेटल्स इनर व्हील की एक संगठनात्मक बेठक स्थानीय अध्यक्ष वंदना श्रीकांत राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों श्री मती बीना शाह, स्मिता बियानी, ने क्लब के उद्देश्यों, लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए अपनी गतिविधियों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किये जाने की आवश्यकता बताते हुए रिमझिम जैन व्दारा न्यूज लेटर पृष्ठ भाग का विमोचन किया गया ।सचिव अंकिता जैन, विजेता कौरव, सुरभि जैन, आंकाक्षा जैन,, नेहा सोनी, रिध्दि जैन, विशाखा कठल, आरोही जैन, अंजुल जैन, स्वाति जैन, आदि उपस्थित थे ,कार्यक्रमों के अंतिम चरण में दिव्यांग बच्चों को उपहार वितरित किए गए ।