: नरसिंहपुर, जनसुनवाई में आये 135 आवेदन
Wed, Feb 28, 2024
जनसुनवाई में आये 135 आवेदन
नरसिंहपुर।
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 27 फरवरी को जिले के विभिन्न स्थानों पहुंचे लोगों ने सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। सीईओ जिला पंचायत ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 135 आवेदन आये।
: अग्रवाल बने मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष
Tue, Feb 27, 2024
अग्रवाल बने मध्य प्रदेश उपाध्यक्षसाली चौका मध्य प्रदेश के साहित्यकार कवि संतोष अग्रवाल सागर को भारतोदय लेखक संघ का मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है इस अवसर पर बागेश्वरी साहित्य परिषद साली चौका के साहित्यकारों द्वारा द्वारा बधाई प्रेषित की संतोष अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश सिंह मौर्य प्रियदर्शी का आभार व्यक्त किया ।
: आडेगाव कला में स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन,उधोगपति विनीत माहेश्वरी,मंत्रीपुत्र अनुज प्रताप सहित वरिष्ठजन मौजूद रहे
Tue, Feb 27, 2024
आडेगाव कला में स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन,उधोगपति विनीत माहेश्वरी,मंत्रीपुत्र अनुज प्रताप सहित वरिष्ठजन मौजूद रहे
सालीचौका गाडरवारा-आडेगाव में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन हुआ जिसका समापन दिनांक 26फरवरी2024 दिन सोमवार ग्राम आडेगाव कला के खेल मैदान तला पास में हुआ।
समापन के अवसर पर प्रथम इनाम के रूप में 41000₹.राशि जिसकी विजयी टीम घोरेला रही।
दुतीय पुरुष्कार 15000₹.राशि जिसकी विजयी टीम ग्राम भटरा रही।बेस्टमेन 5छक्के, बेस्टबालर5विकेट,सांत्वना कीपर एमप्यार कमेंटेटर आदि को प्रदान किये।
उक्त अवसर पर उधोगपति विनीत माहेश्वरी ने अपने वक्तव्य में कहां की गाँव गाँव खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाये, खेल ग्राऊण्ड में पौधारोपण और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की बात कही साथ ही ग्राम के खिलाड़ियों को सदैव नर्मदा सुगरमिल परिवार सहायता करेगा।
मन्त्रिपुत्र युवानेता अनुज प्रताप ने सभी की खेल भावना और खेल प्रेम की तारीफ की।
वरिष्ठ नेता रामनारायण बड़कुर,जिला पंचायत सदस्य ऋचा स्थापक,व्यवसायी पराग तिवारी,अजय पटेल खेरूआ, नजदीकी ग्राम पंचायत डुंगरिया के सरपंच अशोक गूजर आदि ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
ग्राम सरपंच सब्बिबाई वर्मा/गजराज वर्मा का पूरे खेल दिवसों में सभी के लिये विशेष सहयोग रहा और उन्होंने सभी का पूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
श्रीराम क्रकेट क्लब आडेगाव कला के वेदप्रकास शर्मा,यसवंत पटेल, बालकृष्ण स्थापक,रवि राजपूत,सतीश किरार,शुभम पटेल,शेरसिंह पटेल,ब्रजमोहन वर्मा,नन्हे सर्वेश,बसन्त साहू,दुर्गेश अहिरवार, अरविंद मेहरा,चंचल स्थापक, राहुल राजपूत,नितेश धानक,सूरज लोधी,बाबुलाल,मेहरवान मांडले,आदि सहित ग्राम के तमाम जन मौजूद रहे।
सभी साथियों ने पधारी टीमों और खिलाड़ियों आमजन ग्राम पँचायत आडेगाव कला के सभी आमजन सभी का आभार किया समस्त खेल प्रेमी ग्रामीणजन आडेगाव कला।