: करेली,तेंदुए की मौत को लेकर बन विभाग के एस डी ओ फारेस्ट संवेदना शील नहीं l
Wed, May 1, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली
तेंदुए की मौत को लेकर बन विभाग के एस डी ओ फारेस्ट संवेदना शील नहीं
करेली सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के करेली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नया खेड़ा देहलेरी के जंगल में वन्य प्राणी तेंदुए की मौत की जानकारी प्राप्त होते ही l भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी, प्रेस परिषद करेली के अध्यक्ष आज तक के जिला संवाददाता अनुज ममार को साथ में लेकर नरसिंहपुर जिले के सतपुड़ा के जंगल के देहलरी बीट में जहा एक वयस्क तेदुआ की मौत हुई है उस स्थल के आसपास देखा की बड़ी संख्या में वन आधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ दो डांग जिसमे एक डाग पेंच टाइगर से और दूसरा डाग जबलपुर से आने बालो ने जंगल के पास से लगभग दो किलो मीटर पश्चिम दिशा की ओर गन्ने के खेत में पहुंचे और गन्ने के खेत से बनी हुई झोपड़ी में पहुंचे l इस वात की जानकारी लगते ही श्री तिवारी ,श्री ममार ने देखा कि एस डी ओ फारेस्ट सुनील बर्मा राजस्व विभाग के खेत के पास एक पेड़ के नीचे आपने कर्मचारियों को साथ में लेकर आराम फरमा रहे थे l जव तेंदुए की मौत जानकारी लेना चाही तो भड़क उठे और कुछ भी बताने से इंकार करने लगे l और अपना रोब झंडने लगे l इससे लगने लगा कि , वन विभाग की लापरवाही से वन्य प्राणी तेंदुए की मौत सामने आई क्योंकि ,12 घंटे से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी तेदुए की मौत की सार्थक जानकारी बन विभाग नहीं लगा सका । दोपहर को लगभग 1 बजे सी सी एफ सिवनी और डीएफओ लवली भारती अन्य अधिकारी पहुंचे l घटना स्थल. पर . वन अमला के साथ साथ डिप्टी डायरेक्टर डाक्टर असगर खान ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर ही पोस्ट मार्टम किया l...दो से तीन वर्ष की आयु का नर तेंदुआ.. बताया जा रहा हे तेंदुए की हत्या की आशंका.के चलते ..वन विभाग के उच्च अधिकारी घटना को गंभीरता से.. नही लेने के लगातार संरक्षित जंगली जीव मोत के शिकार.होते रहते हे l जंगल में जानवरों के पानी पीने के नही है इतजाम,पानी की तलास में जंगल के जानवर भटक कर ग्रामीण रहवासी इलाके में. पानी पीने को लेकर नरसिंहपुर .करेली क्षेत्र के एसडीओ सुनील बर्मा जानकारी देने में आना कानी, करते नजर आए l एसडीओ फॉरेस्ट सुनील वर्मा के द्वारा किए गए तेंदुए की मौत को लेकर संवेदनाशील न होने को लेकर पीएफ भोपाल मध्य प्रदेश की सक्रिय पदाधिकारी स्वाति गौरव को एंबम बोर्ड के अधिकारियों को भी मोबाइल से बताया कि एसडीओ फॉरेस्ट सुनील वर्मा व्यवहार ठीक नहीं है इस बात को लेकर तुरंत स्वाति गौरव ने डी एफ ओ लवली भारती को भी बताया कि इस तरह अधिकारी के द्वारा किए गए इस तरह के व्यवहार करने वाले को तेंदुए की मौत को लेकर गंभीर न होने वाले इस अधिकारी पर कार्रवाई होना चाहिए l डी एफ ओ लवली भारती ने बताया कि कल गस्ती के दौरान तेंदुए का शव मिला था l इसकी मौत को जांच में लेकर पेंच टाइगर रिजर्व से और जबलपुर से डॉग बुलवाए गए हैं जिन्होंने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया l तेंदुए की मौत को लेकर सैंपल एकत्रित किए गए हैं जिनको सागर पहुंच जाएगा l जांच के बाद आगे कि करवाई की जाएगी प्रथम दृष्टि से निमोनिया और बुखार होने से तेंदुए की मौत की जानकारी मालूम हो रही है l डिप्टी डायरेक्टर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर अजगर खान और इनकी टीम के द्वारा पोस्टमार्टम करते हुए कहा कि हमारी टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है उसके बर्स ते किया गया है l सैंपल भेजने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उससे क्लियर हो जाएगा की इसकी मौत किस कारण से हुई है l भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने भी तेंदुए की मौत को लेकर कहा कि वन्य प्राणियों की मौत न हो इस हेतु इस भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था हो इसलिए वन विभाग समुचित व्यवस्था करें तेंदुए की मौत को लेकर संवेदना शील न होने वाले अधिकारी के ऊपर भी कार्रवाई होना चाहिए l इस अवसर पर शैलेंद्र अग्रवाल आदि सहित आस पास के ग्रामीण जन उपस्थित थे l
: मजदूर दिवस पर विशेष (मजदूर कहाँ होते हैं)
Wed, May 1, 2024
मजदूर कहाँ होते हैं(अतुकान्तिका) मजदूर होते ही कहाँ हैंहोतीं हैं उनकी।काम पाने की आशा भरी सुबह।पसीने से तरबतर दोपहरफटे थैले में एक किलो आटे भरी शाम।बच्चों के साथ रोटी बांटती रात। मजदूर बीमार नहीं होतेबुखार में भी सीमेंट से भरे तसले कोले आते हैं तीसरी मंजिल पर। मजदूरों का बचपन नहीं होताउनका बचपनठेकेदार की गालियों औरदुकान की झूठन साफकरते हुए निकल जाता है। मजदूरों की शादियाँ नहीं होतींबस चुन लेते हैं एक साथीजो काम करके कुछ पैसे कमाए। मजदूरों के पास मकान नहीं होते हैंबस एक छोटा घर होता हैजिसमें वो सिर्फ रात को बैठकर सुकून की एक रोटी खाते हैं। मजदूरों का कोई देश नहीं होता हैन राज्य होता है न कोई शहर।बस एक वोट होता हैजिसे वो लोग चुरा कर डरा कर ले लेते हैंजो भाग्य विधाता हैं। मजदूरों के पास सिर्फ सरलता होती है,स्वाभिमान होता है।जो उनके पास कुछ भीन होने से ज्यादा कीमती होता है। सुशील शर्मा
: अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्त
Wed, May 1, 2024
अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्तकई वर्षों से फरार मामलों के पकड़े गए 287 वारंटी तथा जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते 01 आरोपी पकड़ा गयासार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 29 के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 31 लीटर कच्ची तथा 27 पाव देशी/विदेशी शराब की गयी जप्त*3 आरोपियों को 02 चाकू एवं 01 तलवार के साथ पकड़ा गया**पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 30-04-24 की रात्रि 12 बजे से आज दिनांक 01.05.24 के प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2-3 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 100 गैर म्यादी वारिटयों एवं 187 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडा गया तथा 150 जमानती वारंट तामील किए गए। वहीं थाना रांझी की टीम के द्वारा सत्यम कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी भुमिया मोहल्ला इंदिरा नगर रांझी को जिला बदल के आदेश का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया है आरोपी के विरुद्ध 188 भा.द.वि. एवं 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार देर रात में आने जाने वालों से रोक कर पूछताछ की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 29 के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 31 लीटर कच्ची तथा 27 पाव देशी/विदेशी शराब जप्त की गयी तथा 03 आरोपियों को 02 चाकू एवं 01 तलवार के साथ पकड़ा गया।