: श्रद्धा कौरव ने पीएससी में चयनित होकर बढ़ाया जिले का गौरव
Fri, Jun 7, 2024
श्रद्धा कौरव ने पीएससी में चयनित होकर बढ़ाया जिले का गौरव
गाडरवारा। गत दिवस मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 (मुख्य भाग) के घोषित नतीजों में स्थानीय निवासी श्रद्धा कौरव ने मप्र अधीनस्थ लेखा सेवा के पद पर चयनित होकर जिले को गौरवांवित किया है। ग्राम नरसरा के मूल निवासी एवं चीचली ब्लॉक में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक संतराम कौरव की पुत्री श्रद्धा ने प्रथम प्रयास में ही उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। श्रद्धा कौरव की इस उल्लेखनीय सफलता पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है ।
: नगर परिषद और राजस्व विभाग ने हटाया अतिक्रमण
Fri, Jun 7, 2024
नगर परिषद और राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया
KamarRana
देवरीरायसेन__शासन के निर्देश अनुसार जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 5 जून से 16 जून तक नमामि गंगे अभियान जिले मेंचलाया जा रहा है ।
इसी के चलते नगर परिषद एवं राजस्व विभाग ने अपने अमले के साथ नगर देवरी के, भोपाल की ओर जाने वाले तिराहे पर पहुंच कर, वहां पर स्थित लगभग पांच दुकानों को जेसीबी की मदद से हटाया।
जब दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो थाना प्रभारी हरि ओम अस्ताया की समझाइश पर दुकानदार मान गए।
लेकिन दुकानदारों का कहनाथा कि हमें पहले नोटिस क्यों नहीं दिया।
जबकि सीएमओ जगदीश शर्मा का कहना था कि दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है।
👉एक दिन पहले इसी चौराहे पर एक्सीडेंट में युवक की हुई थी मौत
______नगर परिषद देवरी मैं भोपाल वाले चौराहे पर एक दिन पहले एक युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो गईथी। इस मृत्युके बाद लोगों ने मांग की थी कि चौराहे से अतिक्रमणहटाया जाए, इस कारण नगर परिषद अपने अमले के साथ पहुंचा
तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले ने जाकर पहले सभी दुकानदारों से अपना कीमती सामान हटानेको कहा। दुकानदारों ने अपना सामान हटाया और इसके बाद जेसीबी की मदद से टीन के शेडो को हटाया गया।
👉नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी___नमामि गंगेके तहत कलेक्टर महोदय के आदेश पर सभी जगह अतिक्रमण हटाएजा रहा है। नगर में और भी चौराहों पर अतिक्रमण जल्दहटाया जाएगा। इस चौराहे पर अतिक्रमण के कारण एक दिन पहले युवक की दुर्घटना में मृत्यु हुईथी।
: भीमराव आंबेडकर स्टेडियम मे रेफरी सेमिनार का हुआ शुभारभ
Fri, Jun 7, 2024
भीमराव आंबेडकर स्टेडियम मे रेफरी सेमिनार का हुआ शुभारभ
पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सहारनपुर में रेफरी सेमिनार तिथि 6 से 9आरंभ हो चुका है जिसमें 22 राज्यों के रेफरी आए हुए हैं सौभाग्य का विषय है की सहारनपुर में जो इंडिया लेवल का पारा ताइक्वांडो का रेफरी सेमिनार आयोजित हो रहा है जिसमें देश भर केलगभग 35 रेफरी या माने तो कोच उसमें प्रतिभाग कर रहे हैं इस सेमिनार को लेने के लिए बेंगलुरु के श्री ए टी राजीव सेमिनार लेने आ हुए हैं इस सेमिनार में पेरिस परालिंपिक में लिए हुए टेक्निकल चेंज को बताया जाएगा जिससे कि आगामी होने वाली प्रतियोगिता में भारत की ओर से खिलाड़ी प्रतिभा कर सके यह सेमिनार पर पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अंतर्गत किया जा रहा है जिसके महासचिव श्री सुखदेव जी व टेक्निकल डायरेक्टर स्वराज जी भी यहां पर मौजूद है डा. भीम राव् स्टेडियम सहारनपुर में यह सेमिनार आयोजित होने के बाद सभी रेफेरि होने वाले 8 व 9 तारीख को राष्ट्रीय पारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऑफशियाटिंग भी करेंगे इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो पारा प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 100 से 120 खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागी करेंगे सेमिनार में विजुअल श्री ए डेविड IBSA के महासचिव है उन्होंने सभी कोशिश को अपनी ओर से आशीर्वाद online बच्चों का खेल में बढ़ाने के लिए क्या-क्या सुविधा गवर्नमेंट द्वारा दी जा रही है उसके बारे में बताया । इस अवसर पर क्षेत्र ग्रह अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने भी मनोबल बढ़ाया व रेफरी को सहयोग प्रदान किया ।