: कलचुरी समाज द्वारा गरबा का आयोजन किया गया
Sat, Oct 12, 2024
कलचुरी समाज द्वारा गरबा का आयोजन किया गया
गाडरवारा।कल्चुरी समाज गाडरवारा अध्यक्ष श्री मनीष जी जायसवाल द्वारा होटल सुरभि प्रांगण में आज अष्टमी के उपलक्ष में गरबा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम विशेष योगदान जय श्री जायसवाल जी का रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मां भगवती को माल्य अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिक,महिला बच्चे व महिला मंडल ने अपना अहम योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
: गाडरवारा,माता रानी के भोग को गौ माता को सुरेन्द्र पटैल के द्धारा खिलाया गया
Sat, Oct 12, 2024
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भोग का प्रसाद खिलाया गायों को गाडरवारा -शिक्षक सुरेन्द्र पटैल की अनूठी पहल की है प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां खेड़ापति दरवार में महानवमी के पावन पर्व पर लोगों द्वारा मातारानी की हलुवा पूड़ी का भोग लगाया जाता है सैकडो परिवारों द्वारा भोग लगाया जाता है इस को एकत्रित करके भोग को गायों को खिलाया गया जिससे भूखी गायों का उदर पोषण हुआ शिक्षक द्वारा भीषण गर्मी में भी जानवरों को पानी की व्यवस्था की जाती है ।
: सुप्रभात सत्संग समिति द्वारा योग-प्राणायाम का आयोजन
Sat, Oct 12, 2024
सुप्रभात सत्संग समिति द्वारा योग-प्राणायाम का आयोजन
गाडरवारा/ हर्ष के साथ अवगत होवे कि सुप्रभात सत्संग समिति के तत्वावधान में बीज निगम कार्यालय के सामने,मंडी प्रांगण में श्री संतोष शर्मा जी, डेयरी वालों के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक योग - प्राणायाम का निशुल्क आयोजन प्रारंभ हो गया है। समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सराठे ने इच्छुक जनों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि में सम्मिलित होकर लाभार्जन करने का कष्ट करें।