: नरसिंहपुर के प्रमुख समाचार
Tue, Oct 15, 2024
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जगन्नाथपुरी की यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसम्बर
नरसिंहपुर।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा जगन्नाथपुरी तीर्थ के लिए पात्र हितग्राहियों से 13 दिसम्बर 2024 तक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख नियत की गई। यह यात्रा 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2024 तक होगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्तियों, जो आयकर दाता नहीं हो और वे मप्र के निवासी हों।
राज्य शासन द्वारा प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा सुलभ कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना परिकल्पित की गई है। तीर्थ यात्रा में जाने के लिए आवेदक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में संबंधित नगर पालिका अथवा जनपद पंचायत के कार्यालय में समग्र आईडी सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। यात्रा की तिथि के दिवस यात्री को स्वयं अपने व्यय से नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन आना होगा। यात्रियों से अपेक्षा की गई है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री जैसे कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें। यात्रा के उपरांत यात्रियों को वापिस नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। सहायता की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिये। आवेदक एक या एक से अधिक स्थानों के लिए यात्रा के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकता है, परंतु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा। यह जानकारी संयुक्त कलेक्टर नरसिंहपुर ने दी है।
जिले में अब तक 1152.6 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर।
नरसिंहपुर जिले में एक जून से 14 अक्टूबर तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1152.6 मिमी अर्थात 45.37 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 14 अक्टूबर की सुबह तक बीते 24 घंटे में 7.60 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। तहसील नरसिंहपुर में 8 मिमी, गाडरवारा में 21 मिमी, गोटेगांव में 3 मिमी और तेंदूखेड़ा में 6 मिमी वर्षा आंकी गई है।
अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर तक तहसील नरसिंहपुर में 1145 मिमी, गाडरवारा में 1260 मिमी, गोटेगांव में 1241 मिमी, करेली में 963 और तेन्दूखेड़ा में 1154 मिमी वर्षा आंकी गई है।
इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1314.40 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 1444 मिमी, गाडरवारा में 1348 मिमी, गोटेगांव में 1129 मिमी, करेली में 1444 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 1207 मिमी वर्षा हुई थी।
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर में तीन वर्षिय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर
नरसिंहपुर।
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर में तीन वर्षीय डिप्लोमा में पहला इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन, दूसरा कम्प्यूटर साइंस व तीसरा मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चालू है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इन पाठ्यक्रमों में 10 वीं एवं 12 वीं उत्तीर्ण छात्र- छात्रायें अपने सभी दस्तावेजों के साथ संस्था में उपस्थित होकर सीधा प्रवेश ले सकते हैं। आईटीआई उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जो रूक जाना नहीं योजना अंतर्गत 10 वीं या 12 वीं उत्तीर्ण हो गये हैं, परंतु प्रवेश प्राप्त नहीं कर पाये वह भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्टेशन शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर के दूरभाष नंबर 07792- 236705 और मोबाइल नंबर 9425171640 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर ने दी है।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 वीं और कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 8 फरवरी को
31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
नरसिंहपुर।
जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए 8 फरवरी 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व चयन प्रवेश परीक्षा वर्ष 2025 आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 नियत की गई है।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश के लिए जिले के समस्त शासकीय/ मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठवीं एवं कक्षा दसवीं के अध्ययनरत विद्यार्थी नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9 वीं के लिए
https://cbseitms.nic.in/
2024/nvsix और कक्षा 11 वीं के लिए
https://cbseitms.nic.in/
2024/nvsix_11 नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
: पांच दिवसीय संभाग स्तरीय शालेय योगासन व योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Tue, Oct 15, 2024
पांच दिवसीय संभाग स्तरीय शालेय योगासन व योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
नरसिंहपुर। 5 दिवसीय संभाग स्तरीय शालेय योगासन व योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का शुभारंभ असेम्बली हॉल नरसिंहपुर में हुआ। यह ओलंपियाड प्रतियोगिता 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी।योगासन व योग ओलंपियाड का शुभारंभ उपाध्यक्ष नगर पालिका नरसिंहपुर श्री अजीत सिंह ठाकुर, जिला योजना अधिकारी श्री जीके नायक, सहायक एडीपीसी श्री दीपक अग्निहोत्री, जिला खेल अधिकारी श्री संजय कंजर, श्री एसके चतुर्वेदी, जिला योग प्रभारी श्री देवेन्र्द ढिमोले, योग प्रशिक्षक श्री संजय श्रीवास्तव, टीम मैनेजर द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट व सिवनी जिले के कुल 202 विद्यार्थी अपनी सहभागिता करेंगे, जिनमें 97 बालक एवं 105 बालिकायें शामिल हैं। यह प्रतियोगिता प्रथम चरण में जूनियर वर्ग की 17 वर्षीय बालिका से प्रारंभ हुआ। इसमें ग्रुप ए से सर्वांगासन व मत्यासन, ग्रुप बी से पूर्ण चक्रासन व कुक्कुट आसन, ग्रुप सी के 6 आसनों में से एक एच्छिक आसन व 2 एच्छिक आसन व सूर्यनमस्कार में सहभागिता की गई।प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री कंचन रजक, उदघोषक श्री देवेंद्र कुमार ढिमोले, छिंदवाड़ा से शिक्षक श्री तमम राय व श्रीमती रंजना कुमरे, जबलपुर से श्री देवेंद्र मिश्रा व श्री शिवम गुप्ता, नरसिंहपुर से रीना कहार, सिवनी से श्री गजेंद्र बोपचे एवं वालाघाट से श्री राजेन्द्र सहारे व सुश्री कंचन बाला ने भूमिका निभाई। परिणाम आंकलन समिति में श्री अनुज जैन, श्री रोहित जाटव, श्रीमती सुमित्रा ठाकुर, डॉ. अंजिता वर्मा, श्री संदीप तिवारी व श्री संदीप कौरव मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षक श्री निरंजन सिंह रघुवंशी, श्री आशीष नामदेव, श्री इंद्रकुमार तिवारी, श्री धनीराम मेहरा, श्री मनीष यादव, समस्त दल प्रबंधक, कार्यरत शिक्षकगण, विद्यार्थी आदि मौजूद थे।
: नरसिंहपुर गौ हत्या के विरोध में सकल आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर खून से लिखा सौंपा ज्ञापन
Mon, Oct 14, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत
गौ हत्या के विरोध में सकल आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर खून से लिखा सौंपा ज्ञापन
[video width="1280" height="720" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241014-WA1208.mp4"][/video]
गौ सेवको ने चेतावनी दी कि अगर 7 दिवस के अंदर करवाई जिला प्रशासन नही कर पाया तो हम अनशन पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दो दिन पूर्व सालेचौका के बाबई खुर्द रोड पर गाय का सिर और चारों पैर कटे मिलने से क्षेत्र में फैली थी सनसनी सनसनी।नरसिंहपुर/ जिले की जनता वा सर्व समाज में आक्रोश गहरा होता दिखाई दे रहा है,, मामला गऊ हत्या से जुड़ा होने के कारण गहराता जा रहा है गऊ हत्या के हत्यारों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग जिला प्रशासन से की जा रही है। आज सकल समाज ने सुभाष पार्क से कार्यालय कलेक्ट्रेड तक निकाली पैदल रेली निकालकर आमजन गऊ के हत्यारों को गोली मारो सालो को नारे लगते दिखाई दिए।।कार्यालय कलेक्ट्रड पहुंचकर सकल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा पत्र सौपा, पत्र में हत्यारों पर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है।।पैदल मार्च निकालते हुए नगर की जनता ने नारे लगाये गौ माता के हथियारों को गोली मारो गोली मारो।। खून से लिखे पत्र के बाद जिला प्रशासन को गौ सेवको ने चेतावनी दी कि अगर 7 दिवस के अंदर करवाई जिला प्रशासन नही कर पाया तो हम अनशन पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।।