: गाडरवारा,कार्यशाला का किया गया आयोजन
Sat, Nov 9, 2024
कार्यशाला का किया गया आयोजन
गाडरवारा / मध्यप्रदेश जनअभियान परिसद जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा ,प्राचार्य महोद जगजीवन सयूनिया एव,समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल करपगांव में नशामुक्त अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन कियागया जिसमें जयनारायण शर्मा द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए नशा के दुष्परिणामों ,समाज मे रचित घटनाओं, समाज मे होने वाले सबसे ज्यादा अपराध नशा के कारण होते हैै नशा के कारण मानसिक स्थिति सामान्य नही रहते जिसके चलते व्यक्ति अपनी विचारने की शक्ति खो देता है सही गलत का फैसला लेने में असन्तुलित रहता है उदबोधन के उपरांत छात्रों को नशामुक्ति की शपथ उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री ब्रजेश फौजदार जी द्वारा दिलाई गई मंच का संचालन श्री ब्रजेश जी फौजदार जी द्वारा किया गया उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गयाजिसमें नवांकुर संस्था नारगी सतत जनकल्याण समिति गांगई से अध्यक्ष सुभाष उदेनिया उपस्थितरहे एवं आभार व्यक्त किया गया।
: सिहोरा (बोहानी) फास्ट ट्रेन के स्टापेज हेतु सौंपा ज्ञापन
Fri, Nov 8, 2024
सिहोरा (बोहानी) फास्ट ट्रेन के स्टापेज हेतु सौंपा ज्ञापन
बोहानी सिहोरा
अनेक दिनों से सिहोरा एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा डीआरएम के नाम से स्थानीय रेलवे स्टेषन प्रबंधक बोहानी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से अप-डाउन की ओर जाने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस अथवा सुबह के समय चलने वाली इंटरसेट सिटी के स्टापेज हेतु मांग करत हुये इस अवसर पर लगभग 500-700 लोगों ने एकत्रित होकर अपनी बात रखी तथा डाउन प्लेट फार्म को ऊॅंचा करने और फुट ओव्हर ब्रिज को बनाने की मांग की गई।स्थानीय नर्मदापुरम सांसद महोदय को भी मौके पर दूरभाष के माध्यम से क्षेत्र की जनता की भावना को अवगत कराते हुये बताया कि क्षेत्र की जनता अत्याधिक आक्रोशित है , इस क्षेत्र की जनता गत 15 वर्षों से स्टेशन पर सुविधाविस्तार तथा फास्ट ट्रेनों के *सुबह से लेकर शाम तक जबलपुर तरफ कोई ट्रेन नहीं होने* स्टापेज की मांग की जा रही है लेकिन आज तक इस क्षेत्र की जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। स्थानीय स्टेशन प्रबंधक द्वारा कहा गया कि वे आपक द्वारा दिये गये *ज्ञापन* को अपने निर्धारित स्थान पर भेज देगें। इस मौके पर आस पास के गॉव के लोगों ने भी स्टेशन प्रबंधक को अपनी समस्याओं से रूबरू कराया और स्टेशन पहुंच मार्ग सड़क दुरुस्त करवाने व साफ सफाई तथा रात के समय बिजली की समुचित व्यवस्था हेतु अपनी बातें रखी। जिस पर स्टेशन प्रबंधक द्वारा आश्वाशन दिया गया कि वह एक सप्ताह के अंदर सारी व्यवस्थायें दुरूस्त करवा देगेें।
: वैदिक ब्राह्मण व गौ सेवको का हुआ सम्मान
Fri, Nov 8, 2024
वैदिक ब्राह्मण व गौ सेवको का हुआ सम्मान
वसुधैव कुटुंब की व सबका कल्याण की भावना हो,मुकेश बसेड़िया
विगत दिवस गायत्री मन्दिर परिसर में आध्यात्मिक संस्था समाधान चेनल द्वारा समाजसेवी मुकेश बसेड़िया की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में चेनल हेड पँ प्रवीण व्यास द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मकाण्डी, समाजसेवी, गौ सेवकों , ज्योतिषाचार्य, कथावाचकों आदि का सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागवताचार्य पँ बालमुकुंद शास्त्री, कार्यक्रम के अध्यक्ष व संयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया , विशिष्ट अतिथि के रूप में पँ नरेश अवस्थी, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला संयोजक नागेंद्र त्रिपाठी , जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला, अशोक शास्त्री के साथ मुख्य वक्ता के रूप में पतंजलि हरिद्वार से पँ अनन्त द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माँ गायत्री का पूजन कर कन्याओं ,व वृद्धमाता का सम्मान कर शिक्षण सामग्री ,कंबल प्रदान किया।कार्यक्रम में अपने उदबोधन मुख्य अतिथि भागवताचार्य पँ बालमुकुंद भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण जनो को सन्ध्या, गायत्री, व अपने मूल कर्मो में पारगंत होकर एकजुटता से कार्य करना चाहिए ,विशिष्ट में नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक एकता व प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए सम्मान कार्यक्रम होना चाहिए ,अध्यक्षीय उदबोधन में बसेड़िया ने कहा कि सभी जन सहयोग करे या न करे ,पर किसी का असहयोग व निंदा नही करनी चाहिए वही मुख्य वक्ता के रूप में पतंजलि हरिद्वार के श्रेष्ठ छात्र दीघोरी निवासी पँ अनन्त कृष्ण द्विवेदी ने अपने उदबोधन में सनातन संस्कृति, परम्पराओ के साथ विभिन्न आध्यात्मिक ग्रन्थों के आधार पर सनातन धर्म के मूल रूप से अवगत कराया।
जिला पंचायत सदस्य सुश्री अंजू शुक्ला ने गौ माता के महत्व को बताकर सबसे गो रक्षा की अपील की
कार्यक्रम का संचालन पँ मनोज द्विवेदी व कार्यक्रम का आभार समाधान संस्था के प्रमुख व कथाव्यास पँ प्रवीण व्यास ने किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी , राजीव दुबे, बसंत जोशी, समाजसेवी मुकेश बसेड़िया, सतीश नायक , रमाकान्त शुक्ला ,नरेश अवस्थी ,अखिलेश कुमार द्विवेदीविश्वनाथ शास्त्री ,वसंत कुमार जोशी,देवव्रत पाराशर,विमलेश तिवारीकमलेश तिवारी,कमलेश दूरबार, कृष्णभूषण भटेले,शिवकुमार स्थापक,मनोज अवस्थी ,बालमुकुंद भार्गव संदीप कुरचनिया,सोभित दुबे ,किशोर चतुर्वेदी ,अतुल शास्त्री ,अशोक शास्त्री ,हेमन्त पारासरचंद्रकांत शुक्ल , हल्कूप्रसाद ढिमोले,अनीश भार्गव,सोमेश पांडे ,मनीष उडेनिया ,राजेश पचौरी आचार्य जी आदि का सम्मान किया ।