: साईंखेड़ा मे दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित
Tue, Dec 3, 2024
साईंखेड़ा मे दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित
गाडरवारा. गत दिवस राज्य एवं जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशों के परिपालन में विकासखंड साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र के परिसर में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड साईंखेड़ा के विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी । इस प्रतियोगिता अंतर्गत में दौड़, चम्मच दौड,कुर्सी दौड़,बाल्टी बाल, रंगोली, चित्रकला से संबंधित गतिविधियां संपादित कराई गई। इस प्रतियोगिता अंतर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं रजनी धानक, दीपक ठाकुर, विवेक रजक, लक्ष्मण नौरिया, कृष्णा कुशवाहा, राजा नोरिया, शिवम यादव, आराध्य सोनी, वंशिका लोधी,रश्मि ठाकुर, हर्षिता वंशकार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ये सभी चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता देंगे। इस प्रतियोगिता के समापन मे बीईओ प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी संदीप स्थापक एवं सीएम राइज स्कूल प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने सभी विजयी एवं प्रतिभागी दिव्यांग छात्र छात्राओं को पुरुस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं ऊनी स्वेटर वितरित की तथा अपने उदबोधनो मे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं, प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरक स्मरणीय तथ्य तथा इनके जीवन में पालकों तथा शिक्षकों से सकारात्मक सहयोग की बात कही। इस अवसर पर बीएसी पवन राजौरिया ने कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता हेतु बीएसी मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया सहित जनशिक्षकों दीपक स्थापक,नेपाल झारिया, प्रमोद पठारिया,देवी सिंह कीर आज़ाद कौरव, अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, एमआरसी प्रदीप मालवीय, सुरेन्द्र राजपूत, अवधेश पटैल, पंकज पाठक, भानू राजपूत, संतोष कौरव, प्रभात रूसिया को जिम्मेदारियाँ दी गईं थी। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन मे मधुसूदन पटैल, राजेंद्र गुप्ता, सिराज अहमद सिद्धिकी, सुरेन्द्र पटैल, सरदार राजपूत, कृष्णकांत कुशवाहा भाईजी चौधरी,अनिरुद्ध अवस्थी, संतोष कौरव,सुषमा तिवारी, भगवती मेहरा सहित अन्य का सहयोग रहा।
: असहाय जनो को ठंड से बचाने कंबल रात्रि फेरा का शुभारंभ
Tue, Dec 3, 2024
असहाय जनो को ठंड से बचाने कंबल रात्रि फेरा का शुभारंभ
गाडरवारा - नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने सर्दी के प्रारंभ होते ही रोज रात्रि में कंबल लेकर अपनी दोपहिया या चार पहिया वाहन में कंबल रखकर शहर के छीपा तिगड्डा,बसस्टेंड, रेलवे स्टेशन , आदि मुख्यमार्गों में घूमते हुये सर्दी में ठिठुरते हुये निराश्रित, असहाय ,या साधन विहीन लोगो को कंबल प्रदान कर उन्हें सर्दी में ठिठुरने से बचाने हेतु रात्रि फेरा प्रारंभ किया ,विगत अनेक वर्षों से बसेड़िया सर्दी के सीजन में ये मुहिम चलाते है,जिसकी सूचना वह सर्दी के प्रारंभ में ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते है कि यदि किसी को कोई असहाय सर्दी से ठिठुरता हुआ दिखाई दे तो तत्काल हमे सूचित करें ,जिससे शीघ्र राहत पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा ।मुकेश बसेड़िया ने बताया कि आज से लगभग 8 वर्ष पहले एक न्यूज पेपर किसी शहर में निराश्रित वृद्ध की ठंड से मौत की खबर पढ़कर इस अभियान की शुरुआत की थी , जबसे सतत सर्द रात्रि में प्रतिदिन मध्य रात्रि के आसपास अपने वाहन से ये कंबलों का रात्रि फेरा करते है ,जिसमे अनेक बार सर्दी से ठिठुरते हुए लोगो को कभी पेपर, कभी पालीथीन या आग का सहारा लेते हुए , कभी साधन विहीन ठिठुरते देखा और इस मुहिम में अनेक असहाय वृद्धजनों की मध्य रात्रि में सर्दी से ठिठुरते हुए जान बचाई।जब हमारे संवाददाता ने उनसे इस संबंध में बात की तो बसेड़िया ने बताया कि किसी को कंबल देना बहुत आसान है पर भीषण सर्दी में रजाई में सोने के बाद उठकर जाना अत्यंत दुष्कर कार्य है ये सब मां विजयासन व श्री दादाजी धूनी वालो की असीम कृपा से होता है , अनेक बार फर्जी फोन आने पर भी परेशानी का कारण बनता है विगत आठ वर्षों में अनेक बार सर्दी से ठिठुरते हुये लोगो की जान बचाकर उनसे आशीर्वाद लिया ।
: पुलिस अधीक्षक ने आयोजित जनसुनवाई में अमजनों की शिकातयों की सुनवाई की
Tue, Dec 3, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जनसुनवाई में सुनी आमजनों द्वारा प्रस्तुत भूमी संबंधी विवाद, ऑनलाइन ठगी, मारपीट संबंधी 19 शिकायतों स्वयं सुना जाकर सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के समयावधि में निराकरण हेतु दिए सख्त निर्देश, 02 शिकायतों के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला नरसिंहपुर की ओर भेजा गया।आज दिनांक 03.12.2024 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अमजनों की शिकातयों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा भूमी संबंधी विवाद, ऑनलाइन ठगी, मारपीट संबंधी 19 शिकायतों के शिकातकर्ताओं को स्वयं सुना गया एवं शिकायतों के समयवधि में निराकरण हेतु जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि जिले के किसी भी एसडीओपी कार्यालय अथवा थानों में कोई शिकायतकर्ता आता है तो उनकी समस्या को बारीकी से सुना जावे एवं उसके निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर आवेदक की शिकायत का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जावे।
जनसुनवाई में प्राप्त पारिवारिक विवाद से संबंधित 02 शिकायतों के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला नरसिंहपुर की ओर भेजा गया :-
आज दिनांक 03.12.2024 दिन मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा पारिवारिक विवाद से संबंधित 02 शिकायतों को माननीय न्यायालय द्वारा तैयार कराए गए प्रोफार्मा के साथ संलग्न कर माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला नरसिंहपुर की ओर प्रेषित किया गया है।