: गाडरवारा,स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में हुए विविध आयोजन
Wed, Jan 13, 2021
गाडरवारा / स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पतंजलि योग शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई चीचली विकासखंड के ग्राम ढाना में ग्रामीण क्षेत्र से आये योग शिक्षकों द्वारा योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर फूल अर्पण कर जिला योग प्रचारिका श्वेता सिंह,तहसील योग विस्तारक नीलेश लोधी, ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया आसपास के गाँव से आये योग शिक्षकों द्वारा कठिन अभ्यास के अलग अलग सामुहिक प्रतियोगिता आयोजित की गई शिक्षकों द्वारा शीर्षासन,, चक्रासन दंड बैठक, मयूरासन आसन किए गए शिविर के दौरान सभी योग शिक्षकों को प्रस्सति पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम के अंतिम चरण में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में योग शिक्षक नेतराज जी टिकरहा, कमलेश मेहरा राजेंद्र कौरव ,सुरेंद्र जी कौरव,ग्राम बाँसुरिया से रामेश्वर वर्मा,ग्राम लवासर से कमलेश मेहरा, सहित ग्रा्राम वासी उपस्थित रहे!
: नरसिंहपुर,स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर संगोष्टि कर कार्यक्रम सम्पन्न
Wed, Jan 13, 2021
नरसिंहपुर,शिक्षा जीवन के लिए,जीवन वतन के लिए ऐसे विचारों को ध्येय स्वरूप लेकर निरन्तर कार्यरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर गाडरवारा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार वर्ष के प्रथम त्योहार 12 जनवरी युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानन्द जयंती
"राष्ट्रीय युवा दिवस"
के उपलक्ष्य में स्थानीय रुद्र मैदान पुराना कॉलेज ग्राउंड में प्रातः स्वामी विवेकानन्द जी व सरस्वती माता का पूजन माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत कर बाल व युवा तरुणाइयों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार योग किया साथ स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर संगोष्टि कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाडरवारा के सभी कार्यकर्ता, बिभिन्न विद्यालयों से बच्चे व मलखम्ब एसोसीएशन जिला नरसिंहपुर व टेनिस बॉलीबॉल कारपोरेशन नरसिंहपुर सहभागी रहे।
: गाडरवारा,बसेड़िया ने किया उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान
Tue, Jan 12, 2021
गाडरवारा। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया द्वारा नगर की नर्मदा कालोनी कालोनी स्थित कार्यालय परिसर के मंदिर में कोरोना संक्रमण काल के दौरान मोहल्ला कक्षाओं में बेहतर अध्यापन कार्य कराने वाले साईंखेड़ा विकासखण्ड के 75 उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मंदिर परिसर में आने वाले अतिथियों को मास्क प्रदान करते हुए उनके हाथ सेनेटाइजर से धुलाये गए। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डायरेक्टर मुकेश बसेडिया द्वारा कन्या पूजन किया गया तदोपरांत कार्यक्रम के निर्देशक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने वृद्धजन को तिलक लगाकर कंबल भेंट करते हुए वृद्ध सेवा की। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती , माँ विजयासन, दादा धूनी वालो एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्जवलन किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं रुद्राक्ष पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वागत भाषण देते हुए मुकेश बसेडिया ने कहा की हमारे इन्स्टीट्यूट द्वारा समाजसेवी कार्य लंबे समय से किये जा रहे है। मुझे मेरे शिक्षक मित्र मधुसूदन पटैल ने कोरोना संक्रमण के काल मे प्रदेश में शासकीय स्कूल लंबे समय से बंद होने की स्तिथि में संचालित मोहल्ला कक्षाओं में शिक्षको के बेहतर प्रदर्शन की जानकारी दी तो मेरे मन मे उन शिक्षको का सम्मान करने का विचार आया जो आज इस कार्यक्रम के रूप में परिणित हुआ है। कार्यक्रम के अतिथि साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन में कहा की बसेडिया जी पीड़ित मानवता की सेवा में पूर्ण मनोयोग से जुटे रहते है। कोरोना काल के लाकडाउन में आदिवासी दुर्गम वनांचल इलाको में भी इन्होंने शानदार मानवसेवा की थी । इनके कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाये कम है। कार्यक्रम के अतिथि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी के चतुर्वेदिवने कहा की भयावह कोरोना काल में स्कूल के बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने में मोहल्ला कक्षाये मील का पत्थर साबित हुई है। शिक्षको ने कक्षाओं का संचालन शानदार ढंग से किया है। कार्यक्रम के अतिथि बीआरसी चंदन शर्मा ने कहा की एक ओर जहां प्रदेश सरकार दक्षता परीक्षा के जरिये शिक्षको की परीक्षा ले रही है वही दूसरी ओर आज शिक्षको का सम्मान देखकर खुशी हो रही है। सर्व ब्राह्मण सभा के अध्य्क्ष राजीव दुबे ने भी अपने उदबोधन में आयोजन की सराहना कर सम्मानित शिक्षको को बधाई दी।कार्यक्रम को प्राचार्य अनूप शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, कृष्णा शर्मा, सुशील शर्मा ने भी संबोधित करते हुए आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मोहल्ला कक्षाओं के अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र साईंखेड़ा से पवन,राजौरिया,मनोज पटैल ,बेनी प्रसाद मेहरा , हेमिना कोठारी , ज्योति, श्रीवास्तव ,जनशिक्षा केंद्र बनवारी से प्रशान्त पटेल, सुरेंद्र पटैल ,लालजी प्रसाद कपाड़िया
अनिरुद्ध अवस्थी , डालचंद कोठिया ,जनशिक्षा केंद्र आमगांव छोटा से श्रीमती अर्चना गुप्ता , रमाकांत पाराशर, गोपाल प्रसाद काछी , नेतसिंह कौरव , ब्रजेश कौरव जनशिक्षा केंद्र बम्होरीकला से कमलेश पाराशर, महेश दास बैरागी , हरगोविंद पटैल, सुरेश कुमार श्रीवास , श्रीमती सत्यवती कौरव जनशिक्षा केंद्र पलोहा से
विवेक चौरसिया , पोषराज मेहरा, संयोगिता कौरव, प्रियंका अग्रवाल , दशरथ प्रसाद किरार, जनशिक्षा केंद्र आदर्श से नरवर सिंह सराठे, यशपाल सिंह राजपूत , शकुन अधरुज, प्रतिभा मौर्य , दुर्गा राय, जनशिक्षा केंद्र केएनव्ही से राजेन्द्र गुप्ता ,उत्तम वर्मा , मधुसूदन पटैल, अल्पना स्थापक , ममता चौहान के अलावा विशेष सम्मान के रूप में मनीष शंकर तिवारी , प्रभात रूसिया , नरेश मेहरा,कृष्णकांत दुबे, अमित पटैल, संजीव बसेडिया , श्यामस्वरूप खरे को डायरी, पैन, कलेंडर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनशिक्षको, मंचासीन अतिथियों , उपस्थित जनों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के लोगो का सम्मान करने पर विभाग की तरफ से पंडित मुकेश बसेडिया एवं मधुसूदन पटेल का शाल , श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित एवं योगेंद्र झारिया ने संयुक्त रूप से किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन मुकेश बसेडिया ने करते हुए उपस्थित जनों के प्रति आभार जताते हुए कहा की माँ विजयासन इंस्टीटूयट द्वारा बिना कोई सहयोग के समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम मेरे द्वारा किये जाते हैं। कार्यक्रम में महेश अधरुज, अरुण तिवारी, आर के निगम, विनय अवस्थी,नयनकिशोरी जी, संतीश नाइक, अरविंद स्थापक, बीएसी मनीराम मेहरा, भानु राजपूत, ओम प्रकाश दुबे,नेतराज कौरव, गणेश कौरव, प्रिंस बसेडिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।