: कलेक्टर-एसपी ने श्योपुर शहर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Tue, Jun 1, 2021
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्तप उपाध्याय ने विभागी अधिकारियों के साथ कोरोना कर्फ्य के अंतर्गत श्योपुर शहर में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं का आज जायजा लिया। साथ ही वन साईड खोली गई दुकानों का निरीक्षण कर शहरवासियों को मास्क लगाने की समझाइश दी।
कलेक्टर एवं एसपी ने श्योपुर शहर क भ्रमण के दौरान अनलॉक व्यवस्था के अंतर्गत दुकानदारो को समझाइश दी कि सामान देते समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जावे। साथ ही मास्क लगाकर ग्राहकों को सामान प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। इसी प्रकार सामान लेने आये व्यक्ति पर भी मास्क लगा होना चाहिए। उन्होने अनलॉक के बाद शहर की गालियों में घूमकर वनसाईडेड दुकानों द्वारा प्रदान की जा रही सामग्री का अवलोकन कर दूसरी साईट की दुकानें बंद रखने की व्यवस्थाएं भी देखी। उन्होने दुकानोदारो से कहा कि जिस साईड में दुकान खोलने के आदेश दिये गये है। उसी साईट की दुकान दुकानदार खोले। अगर दुकान खोलने में किसी भी प्रकार की लापरवाही और व्यवधान उत्पन्न होता है। तब दुकानदार जिम्मेदार होगे। साथ ही उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। उन्होने कहा कि ऐसे दुकानदार जिन्होने कोविड का टीका नही लगवाया है। वे नगरपालिका मैरिज गार्डन पर टीका लगवावे। उन्होने कहा कि जिन दुकानदारो से दुकाने खोल रखी है। वे सामान देते समय गोला बनाकर सामग्री का प्रदाय करें। कलेक्टर-एसपी ने श्योपुर शहर के जय स्तभ, गुलम्बर, मैन बाजार, टोड़ी गणेश बाजार, पाली रोड पर दोनों साइड की दुकानों का अवलोकन किया। साथ ही अन्य सुविधाएं देखी।
: भोपाल,प्रमुख सचिव खाद्य एवं संचालक ने किया भोपाल की 4 पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण
Tue, Jun 1, 2021
भोपाल जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण एवं वेयर हाउसिंग के प्रदाय केन्द्रों से गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न का प्रदाय का परीक्षण करने के लिए प्रमुख सचिव, नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्री फैज अहमद किदवई एवं संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भी तुरूण कुमार पिथोडे द्वारा जिले में 04 शासकीय उचित मूल्य दुकानों तथा वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव एंव संचालक खाद्य द्वारा जिला आपूर्ति नियंत्रक, भोपाल एवं क्षेत्रीय सहायक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को उचित मूल्य दुकान पर 05 प्रकार के बोर्ड उपभोक्ताओं को राशन वितरण में जागरूकता लाने के लिये 02 दिवस में लगाने के निर्देश दिये गये। जिसमें 24 श्रेणी के हितग्राही , उचित मूल्य दुकान की निगरानी समिति का बोर्ड, दुकान में हितग्राहियों की संख्या, विक्रेता, सहायक की सम्पूर्ण जानकारी, स्टॉक, भावसूची बोर्ड विभिन्न प्रकार की राशन वितरण योजना का उल्लेख हो। प्रमुख सचिव खाद्य एवं संचालक खादय द्वारा समस्त सहायक/ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रभार क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण पर सतत निगरानी रखी जाए तथा कोई भी पात्र उपभोक्ता राशन से वंचित न रहें। दोनों अधिकारियों ने रूबी महिला प्रा.सह, उप.भडार गांधी नगर, भोपाल द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक - 2803002 के अध्यक्ष एवं विक्रेता तथा उपस्थित उपभोक्ताओं से 03 माह अप्रैल, मई और जून 2021 का राशन वितरण तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न दुकान पर पहुँचने, उचित मूल्य दुकान को प्रदाय कमीशन केरोसीन वितरण तथा गोदाम में संग्रहित खाद्यान्न गेहूं, चावल, शक्कर की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया।
प्रमुख सचिव द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का मई, जून 2021 का राशन प्रति सदस्य 05 कि.लो ग्राम सभी पात्र उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक सत्यापन के द्वारा निःशुल्क वितरण के निर्देश दिये तथा दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश भी दिये। इसके पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा सहकारी समिति, गुनगा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गुनगा 2802001 का निरीक्षण किया। समिति प्रबंधक तथा उपार्जन केन्द्र प्रभारी से गेहूं खरीदी, कमीशन का भुगतान, भंडारण, किसानों को भुगतान की समीक्षा की गई तथा उपभोक्ताओं से राशन प्राप्त करने के संबंध में पूछताछ की गई। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति, रूनाह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान रूनाह 2802043 का निरीक्षण किया। दुकान में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से विक्रेताओं को प्रदाय कमीशन 8400 रूपये प्रति माह तथा अतिरिक्त दुकान चलाने पर 2400 रूपये प्रति माह प्राप्त करने के संबंध में पूछताछ की गई। इसी प्रकार उपभोक्ताओं से भी राशन वितरण की पूछताछ की गई , उपभोक्ताओं द्वारा राशन प्राप्त करना बताया गया। इसी प्रकार बैरसिया नगर की समता प्रा.सह.उप.भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान 2804004 का निरीक्षण किया गया उचित मूल्य दुकान के अतिरिक्त अन्य गोदाम में संग्रहित खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों से उपभोक्ताओं को राशन वितरण किया जाना पाया गया।
: बीईओ चतुर्वेदी को सेवानिवृत पर दी विदाई
Mon, May 31, 2021
गाडरवारा। साईखेड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी के चतुर्वेदी शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत सोमवार को सेवानिवृत हुए उन्हें स्टाफ़ के सदस्यों ने कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए फूल माला पहनाकर उपहार देते विदाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, राजेश बरसैयां, जयमोहन शर्मा, मुमताज खान, के के वर्मा, बीआरसी चंदन शर्मा, प्रसन्न खत्री एवं सहायक ग्रेड 3 अमित पटैल ने डी के चतुर्वेदी की कार्यशैली की प्रशंसा की एवं उन्हें उपहार दिया एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की