: नरसिंहपुर ,जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा हुए सम्मानित
Thu, Aug 19, 2021
नरसिंहपुर । मुख्यमंत्री द्वारा संपूर्ण प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने उनको सहयोग करने तथा उन्हें महामारी से बचाने हेतु "मैं कोरोना वालेंटियर अभियान" चलाया गया है जिसके अंतर्गत संपूर्ण नरसिंहपुर जिले में लगभग 1556 वालेंटियर्स के द्वारा पूरे जिले में करोनारा महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों को जागरूक करने,उन्हें खाद्य सामग्री व दवाई उपलब्ध कराने,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,निशुल्क मास्क वितरित करने,रोको टोको अभियान में सहयोग करने,मोहल्ला टोली के माध्यम कोरेन्टीन सेंटर में रह रहे लोगों को योग से निरोग की शिक्षा देने,किल कोरोना अभियान व क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के माध्यम से लोगों को महामारी से बचाव करते हुए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेट कराने जैसे विभिन्न प्रभावी कार्य किए गए। उपरोक्त सभी कार्यों के सफल क्रियान्वयन में श्री शर्मा के उत्कृष्ट एवं प्रभावी योगदान को देखते हुए 15 अगस्त-2021"स्वतंत्रता दिवस"सामूहिक समारोह में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश जी (आई.ए.एस.)द्वारा उन्हें मंच से प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटम प्रदान कर सम्मानित किया गया इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव जी (आई.पी.एस.)एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.सौरभ संजय सोनवणे जी (आई.ए. इस.) तथा अपरकलेक्टर श्री मनोज ठाकुर जी की उपस्थिति रही,श्री शर्मा के इस सम्मान से जिले भर में कार्य कर रहे कोरोना वालेंटियर, सामाजिक,धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्य कर रहे कार्यकर्तागण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मैदानी आंवले के लोग,अधिकारी कर्मचारियों तथा मित्रों में अत्यंत हर्ष बना हुआ है।
: नरसिंहपुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कचरा फैलाने व उसे जलाने पर मेडिकल दुकान को किया सील,स्वीट्स की दुकान पर किया जुर्माना
Thu, Aug 19, 2021
नरसिंहपुर। ज़िला चिकित्सालय के समीप स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर्स द्वारा कचरा फैलाने एवं उसे जलाने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री के व्ही सिंह द्वारा उक्त दुकान को सील किया गया। साथ ही राजेश्वरी स्वीट्स द्वारा कचरा फैलाने पर उस पर 2 हज़ार रुपए का जुर्माना किया गया।
: गाडरवारा,दर्शन चौधरी के आगमन पर किया स्वागत
Wed, Aug 18, 2021
गाडरवारा। बीते बुधवार को राज्य शिक्षक संघ मप्र के संरक्षक एवं राज्य शासन के कर्मचारी प्रदेश समन्वयक दर्शन सिंह चौधरी के प्रथम नगरागमन पर स्थानीय रिलायंस पेट्रोल पंप के पास राज्य शिक्षक संघ ,राज्य कर्मचारी संघ सहित शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सदस्यो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने अपने उदबोधन में कहा की शिक्षको एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हम सभी संकल्पित है। प्रदेश की दिग्विजय सरकार के कार्यकाल मे शिक्षाकर्मियों की उपेक्षा के चलते हम लोगो द्वारा किये गए सँघर्ष के बलबूते अब सम्मानजनक वेतन मिल रहा है । कुछ दिनों पूर्व मेरी जगदीश यादव के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात हुई है जिसमे ये तय हुआ है की जल्द अधिकारियों के साथ बैठकर मांगो के निदान हेतु बिंदुवार चर्चा की जाएगी एवं समस्याओं के हल हेतु सार्थक प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संजय अवस्थी ने किया। स्वागत कार्यक्रम में दर्शन सिंह चौधरी के साथ जिला पंचायत सदस्य गौतम पटैल , अवधेश पटैल , राजू मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगेन्द्र त्रिपाठी,चंदन शर्मा, मलखान मेहरा,वेनिशंकर पटेल, महेश अधरुज, दौलत पटैल, लक्ष्मीकांत कौरव, महेशदास वैष्णव, रामावतार पटैल,मनीष शंकर तिवारी,तुलसीकांत श्रीवास्तव, श्रीमती दीपा कौरव, बबीता ठाकुर, अर्चना झारिया, सरिता पटैल, लक्ष्मी राजपुत, राधा ठाकुर, गीता मेहरा,मधुसूदन पटैल, नेपाल झारिया, शिवकुमार कौरव, सत्यनारायण दुबे, सुरेन्द्र पटेल, विवेक नाईक, सुरेश चौहान, दशरथ जाटव, देवेन्द्र ठाकुर, आज़ाद कौरव, शेलेन्द्र यादव, सुमित यादव, घनश्याम ठाकुर, अशोक मेहरा, अरविंद मेहरा, खूबचन्द कोरी, राघवेंद्र चौधरी, दिनेश पटेल, जागेश्वर पटैल, दीपक दुबे सहित अन्य ने श्री चौधरी का अभिनंदन किया।