: गाडरवारा, आजादी का अमृत महोत्सव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
Fri, Oct 8, 2021
गाडरवारा / माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री महेश कुमार शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा ग्राम पंचायत भवन बोहानी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्री मुकेश कुमार शिवहरे , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गाडरवारा की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार शिवहरे न्यायिक द्वारा मोटर दुर्घटना से बचाव कोविड -19 से बचाव एवं शासन द्वारा समय समय पर जारी निर्देश का पालन , पैनल अधिवक्ता नियुक्ति के संबंध , भरण पोषण , लैंगिक शोषण अधिनियम पास्को एक्ट , घरेलु हिंसा अधिनियम मूल कर्तव्य , लाइसेंस , बच्चों की शिक्षा , मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में उप निरीक्षक श्री यादवेन्द्र मरावी , सरपंच श्री नीरज शर्मा , सचिव श्री राजेन्द्र पटेल , ग्राम के वरिष्ट नागरिक एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम , श्री अखलेश कुमार सोनी,
: भोपाल। नशे के दुष्परिणामों से आगाह करने वाले फोटोग्राफ्स के लिए श्रीवास्तव सम्मानित
Fri, Oct 8, 2021
प्रमुख सचिव श्री हजेला द्वारा मद्य निषेध सप्ताह का समापन
भोपाल। मद्य निषेध सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) के समापन दिवस पर प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्री प्रतीक हजेला ने नशे के दुष्परिणामों पर केन्द्रित लगभग 200 छायाचित्रों के फोटोग्राफर श्री शरद श्रीवास्तव को सम्मानित किया। श्री श्रीवास्तव की यह 11वीं फोटो प्रदर्शनी थी, जिसमें लगभग 200 सजीव छायाचित्र लगाए गए थे। श्री श्रीवास्तव अब तक इंदौर, उज्जैन, भोपाल सहित विभिन्न शहरों में 'साकार' 'दिव्यांग महिलाओं के सपने होंगे सच' 'आधार स्तंभ' 'वीआर हैप्पी' 'आनंदम', दिव्यांगजनों के हौसले होंगे बुलंद', 'लम्हे', 'शौक-ए-तबाही', 'नशा छोड़ो-घर जोड़ो' आदि शीर्षकों से फोटो प्रदर्शनी लगा चुके हैं। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्री ई. रमेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव श्री हजेला ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मानव जीवन के लिए हानिकारक है। नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार तबाह होने के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है। मद्य निषेध सप्ताह के दौरान किए गए प्रयास समाज को निश्चित ही सकारात्मक संदेश देते हुए नशे के विरूद्ध प्रेरित करते हैं। प्रमुख सचिव श्री हजेला और आयुक्त श्री ई. रमेश कुमार ने मद्य निषेध सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं - प्रश्नमंच, चित्रकला, निबंध, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म आदि के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
: वन मध्यप्रदेश के गौरव है, राज्यपाल श्री पटेल
Fri, Oct 8, 2021
पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जाए
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वन मध्यप्रदेश का गौरव हैं, हमारे वन कुदरती सौंदर्य से भरपूर होने साथ ही प्रदेश को प्रदूषण मुक्त भी बनाते है। सभी की जिम्मेदारी है कि वनों के संरक्षण के लिए बेहतर प्रयास किए जाएँ। जनजातीय समाज और वन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जनजातीय समाज के संरक्षण से ही वनों का संरक्षण होगा। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को राजभवन पचमढ़ी में विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।
फसलों का चक्रीय क्रम अपनाएँ
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि उत्पादन को बढ़ाने और भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि चक्रीय क्रम में फसलों को लिया जाए। कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक तकनीक का उपयोग हो। किसान भाइयों को इसके लिए प्रेरित करें।
औषधि पौधों का रोपण करें
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौधारोपण कार्य में औषधि पौधों का रोपण ज्यादा से ज्यादा वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में किया जाए। जनजातीय समाज के लिए संचालित योजनाओं में संबंधित विभाग का वन विभाग के साथ समन्वय जरूरी है, ताकि योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो सके।
उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि बच्चों को प्रेरित किया जाए कि वे उच्च शिक्षा ग्रहण करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाएँ जाए। रोजगार मेलों के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास हो।
राज्यपाल श्री पटेल को बैठक में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पर्यटन विकास निगम, छावनी बोर्ड आदि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संचालित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी, अपर आयुक्त श्री आर.पी. सिंह जादौन, मुख्य वन संरक्षक श्री आर.पी. राय, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री गुरुकरण सिंह, ब्रिगेडियर श्री हरीश गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।