: गाडरवारा,हल्केवीर पटैल ने डीईओ को सौंपी सूची
Mon, Nov 29, 2021
गाडरवारा। बीते दिवस शिक्षा चेतना यात्रा के प्रमुख सूत्रधार राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल ने चेतना यात्रा के सजग सिपाही माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया के साथ नरसिंहपुर में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के घर पहुँचकर उनकी कुशल क्षेम पूछी। इस अवसर पर उन्होंने जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा होने वाले सम्मान के लिए शिक्षा चेतना यात्रा के दौरान परखे गए जिले के 80 उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षको की प्रथम प्रस्तावित सूची सौंपी । इसके अलावा उनके द्वारा जिले के 25 उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षको की दूसरी सूची भी जल्द सौंपी जाएगी। उन्होंने डीईओ मेडम को जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिक्षा गुणवत्ता हेतु बनाये जा रहे व्हाट्सअप्प ग्रुप की जानकारी भी दी।
: गाडरवारा,मुस्कुराकर दौड़े दिव्यांग, पाये पुरस्कार, खिले चेहरे
Mon, Nov 29, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ,जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर एस के कोष्टी के निर्देशन एवं बीआरसी डी के पटैल के कुशल नेतृत्व में शासकीय कन्या हाई स्कूल चीचली में चीचली विकासखण्ड की शासकीय शालाओं में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए खेलकूद एवं विभिन्न सामर्थ्य कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तत्सबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटेल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ के एस वंशकार प्राचार्य, अरुण दुबे बीएसी, संजय सिंह एमआरसी की उपस्थिति में सरस्वती पूजन से किया गया। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए रंगोली, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, चम्मच दौड, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल ठाकुर,द्वितीय स्थान अनिल कुमार, तृतीय स्थान कपिल कुम्हार तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनिता कुशवाहा, द्वितीय स्थान सुहानी भरिया, तृतीय स्थान आसनी राजपूत ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ज्ञानवती गौंड़, द्वितीय स्थान खुशबू यादव, तृतीय स्थान सोनम मेहरा ने प्राप्त किया। दौड के अंतर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनिकेत यादव, द्वितीय स्थान अनिल कुमार, तृतीय स्थान कपिल कुम्हार तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अमृता, द्वितीय स्थान आसनी राजपूत, तृतीय स्थान अनिता कुशवाहा ने प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम में समस्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। सभी पुरस्कृत विद्यार्थी 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ में चीचली विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरस्कार, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण प्रतुल इंदुरख्या प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, डीके पटेल बीआरसी, केएस बंशकार प्रभारी प्राचार्य कन्या हाई स्कूल , जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन लेखराम गौतम ने किया। प्रतियोगिताओ में सत्यम ताम्रकार, बुलंद कुशवाहा, संजय सोनी, रामकुमार कौरव, लेखराम गौतम ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में संजय सिंह एमआरसी, अरुण दुबे बीएसी, अजय नामदेव, संजय सोनी सीएसी, सत्यम ताम्रकार, बुलन्द कुशवाहा, संतोष कौरव, लेखराम गौतम, सुनील सोनी, रामकुमार कौरव, दीपक चौरसिया, सतीश पटेल, हेमकुमार नामदेव, श्रवण ठाकुर, नेतराम कौरव, संजय सिंह राजपूत, प्रिया फुंडे, ईशवती धुर्वे, कैलाश कहार, दीपक ताम्रकार, मोहन राजपूत, मुन्नालाल चढ़ार तथा कन्या हाई स्कूल चीचली के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
: दतिया,एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनेगी बसई से भैरेश्वर तक सड़क - मंत्री डॉ. मिश्रा
Mon, Nov 29, 2021
दतिया।गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को दतिया जिले के ग्राम बसई में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से भैरेश्वर तक बनने वाली सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य होते रहेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि बसई टप्पा तहसील की बाउण्ड्री-वॉल, हाट-बाजार के लिये चबूतरा और यादव बस्ती में सीमेंट-कांक्रीट की रोड भी बनेगी। इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्य भी कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त सभी कार्य 23 लाख 31 हजार रुपये की राशि से कराये जायेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि नयाखेड़ा में स्व-सहायता समूह को सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 10 लाख रुपये की राशि प्रदाय की जायेगी। इसके साथ ही ग्राम बरगवाँ की कला-मण्डली को वाद्य यंत्र खरीदने के लिये एक लाख रुपये की राशि प्रदाय की जायेगी। कार्यक्रम में श्री विपिन गोस्वामी, श्री महेश लोधी, श्री गिन्नी राजा, श्री आशीष खरे सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।