: नरसिंहपुर जिले के खास समाचार
Sun, Jan 30, 2022
शहीद दिवस पर मौनधारण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नरसिंहपुर।.
शहीद दिवस पर रविवार 30 जनवरी को जिले में शासकीय कार्यालयों में और नागरिकों ने मौनधारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हाल में उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों ने दो मिनिट का मौनधारण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एसडीएम श्री राजेश शाह, डिप्टी कलेक्टर श्री राधेश्याम बघेल सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित
नरसिंहपुर।.
राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन मौसम 2022- 23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसान पंजीयन संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण पंजीयन केन्द्रों के पर्यवेक्षण एवं अन्य विषयों पर निर्णय लेने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की जिला स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है।
जिला स्तरीय उपार्जन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर और सदस्य- सचिव जिला आपूर्ति अधिकारी होंगे। इस समिति में जिला लीड बैंक अधिकारी, उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण, उपायुक्त सहकारी संस्थाएं, जिला सूचना अधिकारी- एनआईसी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जिला विपणन अधिकारी- मार्कफेड, जिला प्रबंधक मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन, जिला प्रबंधक मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, अधीक्षक भू- अभिलेख और सचिव कृषि उपज मण्डी नरसिंहपुर को सदस्य बनाया गया है।
जिले में पंजीयन संबंधी सभी विषयों के लिये अपर कलेक्टर को एसपीओसी (सिंगल प्वांइट ऑफ कंट्रोल) के रूप में नियुक्त किया गया है। ये राज्य स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संपर्क में रहेगें।
नियंत्रण कक्ष स्थापित
नरसिंहपुर।.
राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन मौसम 2022- 23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी किये जाने के लिए किसान पंजीयन का कार्य ई- उपार्जन पोर्टल पर 5 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक किया जायेगा।
इस सिलसिले में अपर कलेक्टर ने पंजीयन अवधि के दौरान पंजीयन प्रक्रिया में कृषकों से संबंधित आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष जिला विपणन अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर में जिसका मोबाइल नम्बर 9993513975 और महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित कार्यालय नरसिंहपुर के कार्यालय में जिसका टेलीफोन नम्बर 07792- 231122 है, में बनाया गया है।
जिले के कृषक पंजीयन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त दूरभाष पर प्रात: 10.30 बजे से सायंकाल 6 बजे तक सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करा सकेंगें।
: गोटेगांव,युवा नेता मोनू पटेल ने यूनिटी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Sun, Jan 30, 2022
गोटेगांव। समीपवर्ती ग्राम बगासपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिटीकप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा सरदार पटेल स्टेडियम में जिलास्तरीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 30 जनवरी रविवार को मुख्य अतिथि भाजपा युवानेता मणिनागेंद्रसिंह मोनू पटेल की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। भाजपा नेता मोनू पटेल आगमन होने पर समिति सदस्यों द्वारा भव्य अगवानी करने के उपरांत सरपंच प्रतिनिधि प्रेमशंकर पटेल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करने के साथसाथ समिति ने स्टेडियम ग्राउंड में भव्य स्वागत सत्कार किए जाने के पश्चात कार्यक्रम की बेला को आगे बढ़ाते हुए युवानेता श्री पटेल ने क्रिकेट पिच पर पहुंच कर पूर्ण विधि-विधान मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चनकर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए मुलाकात परिचयकर सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किए जाने के उपरांत मैच का शुभारंभ किया समिति ने विजेता टीम को 25 हजार एवं उपविजेता टीम को 15 हजार इनाम एवं एंट्री फीस1650 रू समिति द्वारा निर्धारित करने के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार के रूप में लगातार चार चौके लगाने पर 101 नगद, लगातार तीन छक्के लगाने पर 201 नगद, लगातार पांच छक्के लगाने पर 1000 नगद एवं अर्ध शतक लगाने पर 151 रुपए नगद, लगातार तीन विकेट लेने पर 201 नगद, उत्कृष्टकैच, फील्डिंग,विकेट कीपर को भी विशेष इनाम रखा गया है इस अवसर पर निधान सिंह पटेल संतोष दुबे अनूप उपाध्याय दिलीप पटेल महेंद्र नागेश हेमराज पटेल दीपक सोनी योगेंद्र पटेल वीरेंद्र तिवारी शिवराम पटेल राहुल खेमरिया सीताराम रजक आशीष साहू राहुल पाटकर गोविंद यादव श्रीकांत दुबे नारायण चौधरी सहित समस्त समिति सदस्य ग्रामवासी खेलप्रेमी मौजूद रहे।
: गाडरवारा,हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम के तहत शिक्षक ने दिया बेटी पढ़ाओ का संदेश
Sun, Jan 30, 2022
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम सांगई में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम अंतर्गत शाला प्रबंधन समिति अध्य्क्ष लेखराम केवट के आवास पर राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत छात्र छात्राओ को बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होने इस मौके पर कहा की ग्रामीण क्षेत्रो में बेटियो को उच्च कक्षाओं तक पढ़ाने में अधिकतर परिवार वाले कम रुचि रखते है। ऐसे में बेटियाँ आगे पढ़ नही पाती। बालिका दिवस पर अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का सभी संकल्प लें। कार्यक्रम में रेखा केवट ने बेटियों पर कविता सुनाई। इस मौके पर छात्र मोतीलाल केवट, दयाराम केवट, रामगोपाल केवट, राकेश कहार, तेजराम केवट , द्रोपती केवट, दुर्गा केवट,छवि केवट ,सोनम कहार आदि उपस्थित रहे। विदित हो की थाली बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था