: गाडरवारा,पुलवामा हमले में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Tue, Feb 15, 2022
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम बगदरा की शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने पुलवामा हमले में शहीद भारतीय सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक राकेश अग्रवाल ,प्रकाश नामदेव, अंजुलता नेमा , नीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे
: गाडरवारा,विधिक साक्षरता शिविर संपन्न
Tue, Feb 15, 2022
गाडरवारा। गत दिवस बी टी आई स्कूल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय जिला न्यायाधीश /सचिव श्रीमान संजय जी गुप्ता जिला विधिक सेवा प्राधीकरण नरसिंहपुर एवं श्रीमान विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेन्द्र सक्सेना जी द्वारा उपस्थित वच्चो को सोशल डिस्टेंडिंग एवं मास्क तथा सेनेटाईजर की उपयोगिता तथा सावधानियों के वारे में जानकारी दी । उन्होंने यातायात नियमो के पालन मौलिक अधिकार , मौलिक कर्तव्यों, तथा लीगल एड क्लीनिक, विधिक सलाह सहायता योजनाओं की जानकारियां दीं तथा वच्चों एवं शिक्षकों से संवाद किया इस अवसर पर संस्था प्राचार्य जय मोहन शर्मा,अनुज जैन, पी टी आई,एवं तहसील विधिक सेवा समिती गाडरवारा से शेख रहीम ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।
: गाडरवारा,केंद्राध्यक्ष ने ली परीक्षा की मीटिंग
Tue, Feb 15, 2022
गाडरवारा। आगामी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आमगांव छोटा के केंद्राध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं सहायक केद्राध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा ने पर्यवेक्षकों की परीक्षा संबंधी मीटिंग ली जिसमें सभी पर्यवेक्षको को निर्देश दिए गए की परीक्षा हेतु सभी को पेपर के दिन 1 घंटे पहले उपस्थित होना है और ईमानदारी के साथ बच्चों की परीक्षा मैं पर्यवेक्षण कार्य करना है आमगांव छोटा केंद्र पर कक्षा दसवीं के 354 एवं 12वीं के 119 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे उन्होंने यह भी निर्देश दिए कोरोना गाइडलाइन पालन करते हुए सभी को मास्क लगाकर ही सर्वेक्षण कार्य करना है इस मौके पर खुर्सीपार प्राचार्य राजेश वरसैया मिड़वानी प्राचार्य विनोद दुबे एवं आमगांव प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे पर्यवेक्षक सुरेंद्र पटेल रमाकांत पाराशर एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।