: जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश
Thu, Apr 14, 2022
नरसिंहपुर:-स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 कचरा मुक्त शहर एवं ODF सर्वेक्षण के अंतर्गत निकाय स्तर पर व्यापक जागरूकता बढाने हेतु कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशन में स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को क्रियान्वित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ० माध्यमिक विद्यालय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण नोडल अधिकारी , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जेएस विल्सन की उपस्थिति में एमएलबी स्कूल से शहर के मुख्य मार्ग से आजाद वार्ड होते हुए वापस एमएलबी तक स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।
जिला प्रशासन द्वारा जारी स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम अनुसार निकाय स्तर की स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में
कबाड़ से जुगाड़ सामग्री के माध्यम से शून्य निवेश पर कबाड़ की सामग्री से तैयार गई अध्यापन सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों का प्रदर्शन राज्य स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में विज्ञान विषय से राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त माध्यमिक शिक्षक देवेंद्र पटेल , जन शिक्षक आर पी शर्मा द्वारा स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में कबाड़ की उपयोगिता समझाते हुए वार्ड में प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसकी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के सतत् कार्यक्रम में इसी प्रकार से प्रस्तुतीकरण की अपेक्षा की।
स्वच्छता जागरूकता रैली में एमएलबी स्कूल की माध्यमिक शाला की छात्राएं हाथ में स्वच्छता के स्लोगन लिए स्वच्छता संदेश के नारों से जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए चल रहे थे।
स्वच्छता रैली में शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन
स्वच्छता रैली के दौरान अष्टांग चिकित्सालय परिसर में उ0 माध्यमिक शिक्षक श्रीमती सुभावना पांडे परिवार द्वारा चाय एवं जलपान की व्यवस्था की गई एवम् उच्चतर माध्यमिक शिक्षक वीरेंद्र चौरसिया द्वारा सुभाष पार्क चौराहे पर सभी को स्वल्पाहार करा कर स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता रैली का उत्साहवर्धन किया।
उक्त अवसर पर प्राचार्य विनीता पांडे गोविंद बड़कुर, जनशिक्षक एचपी कोरी, आर पी शर्मा, राजकुमार कुशवाहा, श्रीमती सुषमा मिश्रा, हरिओम शर्मा,विक्रम शर्मा, अनुराग बरकडे,वीरेंद्र चौरसिया, धनीराम मेहरा, जय कुमार सोनी, मनोज सराठे, के0के0 चौबे, रत्नेश जी नेमा, बुधराज अहिरवार, देवेंद्र श्रीवास्तव, एम0के0 साहू , योगेश बस्तवार, देवी सिंह चौधरी, रत्नेश नोरिया सहित एमएलबी स्टाफ सहित संकुल केंद्र अंतर्गत शिक्षकों की सहभागिता रही।
: मिढवानी के स्कूल में बाउंड्रीबाल का लोकार्पण एवं विदाई समारोह आयोजित
Thu, Apr 14, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मिढवानी(देवरी) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल के मुख्य आतिथ्य में विधायक निधि द्वारा लगभग तीन लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित बाउंड्री वाल का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 वी के छात्र छात्राओं द्वारा 12 वी के छात्र छात्राओं को उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में बाउंड्रीबाल के लोकार्पण उपरांत विधायक श्रीमती पटैल ने शाला परिसर में पौधारोपण किया तदोपरांत विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक सहित मंचासीन अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य विनोद दुबे सहित शिक्षको ने किया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र पटैल मंझले भैया, राजेन्द्र ढिमोले ,भानू दीक्षित, लखन पटैल , कोमलसिह पटैल , प्रदीप पटैल, मलखान सिंह, सुरेश तिनगुरिया, सरपंच रघुवर ठाकुर, बीआरसी गिरीश पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मधुसूदन पटैल, हल्केवीर पटैल की उपस्तिथि में विधायक श्रीमती पटैल द्वारा टीएलएम मेले में जिला एवं संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिक्षिकाओ प्रियंका अग्रवाल, सुषमा तिवारी, अंजुलता नेमा को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया । इसके अलावा बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक विनोद दुवे, शेख जाफरखान, सिराज अहमद सिद्दगी, भानूप्रताप राजपूत, खान मेडम और लक्ष्मी राजपूत को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाला के छात्र छात्राओ एवं शाला के सहयोगियों को भी विधायक श्रीमती पटैल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । इस अवसर पर विधायक सुनीता पटैल ने शाला में सभागार निर्माण हेतु विधायक निधि से ढाई लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । उंन्होने शासकीय प्राथमिक शाला देवरी मे भी नया हैंडपंप खुदवाने की वात कही। उन्होने अपने उदबोधन में क्षेत्र के रायपुर,खैरुआ, तूमडा ,मिढवानी के स्कूलो की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शिक्षको को अपनी शाला मे बेहतर कार्य करना चाहिये । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शेख़ जाफर खान एवं लक्ष्मी राजपूत ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक बी एस धानक,अर्जुन पटैल , हरिओम पटैल, सचिन जोशी ,विनोद चोकसे, मालती गूजर,शिक्षक अजय शंकर तिवारी, राकेश शर्मा , सुरेन्द्र पटेल, शिवहरि उपाध्याय, प्रशांत पटैल ,चंद्रशेखर अग्रवाल सहित ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: सेवानिवृत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने तूमड़ा मॉडल शाला में औषधीय पौधों की विशेषताएँ
Thu, Apr 14, 2022
अपनी पाठशाला के प्रति दिखाया सहयोगी जज्बा
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड के ग्राम तूमड़ा की शासकीय बालक प्राथमिक शाला का नरसिंहपुर से सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी वी पी गिरदौनिया ने भ्रमण किया। उनका इस अवसर पर राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटेल ने आत्मीय अभिनन्दन किया एवं उन्हें स्कूल में हो रहे नवाचारों एवं औषधीय पौधों से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री गिरदौनिया ने प्राथमिक स्तर से बच्चों को आयुर्वेद के प्रति उत्साहित करने हेतु विद्यालय परिसर में औषधीय पौधों को लगाने हेतु विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद देते हुए छात्र छात्राओं को औषधीय पोधो की विशेषताओं से भी अवगत कराया। विदित हो कि श्री गिरदौनिया मूलतः तूमड़ा निवासी है एवं उनकी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक बालक शाला में ही हुई थी। इस अवसर पर उनके पुत्र शिक्षक लालजी प्रसाद गिरदौनिया भी मौजूद रहे।