: हसदेव और सिलगेर आंदोलन के साथ 5 जून को एकजुटता जताएगी किसान सभा, रायपुर में सम्मेलन की घोषणा
Wed, Jun 1, 2022
हसदेव और सिलगेर आंदोलन के साथ 5 जून को एकजुटता जताएगी किसान सभा, रायपुर में सम्मेलन की घोषणानई दिल्ली। भूमि अधिकार आंदोलन पहले रायपुर में और उसके बाद दिल्ली में अधिवेशन आयोजित करेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर हसदेव के मुद्दे और सिलगेर सहित ऐसे अन्य आंदोलनों/मामलों को रेखांकित करेगा, जहां विकास परियोजनाओं के नाम पर बलपूर्वक भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है या अवैध रूप से भूमि हड़पी जा रही है।यह घोषणा अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव और संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजकमंडल के सदस्य, पूर्व सांसद हन्नान मोल्ला ने 'फ्रेंड्स ऑफ हसदेव अरण्य' द्वारा 25 मई को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।हसदेव में कोयला खनन का विरोध कर रहे स्थानीय समुदायों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि हो सकता है कि यह लड़ाई आने वाले कई दशकों तक चलें, लेकिन हम इस लड़ाई को हार नहीं सकते, क्योंकि जल, जंगल और भूमि सीमित हैं, उनका दोबारा जन्म नहीं होगा। हम हमारे प्राकृतिक और संवैधानिक अधिकारों, पर्यावरण और अंततः मानवता की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं और इन सबकी कॉर्पोरेट विकास के लिए बलि नहीं चढ़ाई जा सकती।आलोक शुक्ला छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन), अपूर्वानंद (प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय), कांची कोहली (पर्यावरण शोधकर्ता), कविता श्रीवास्तव (पीयूसीएल), डॉ जितेंद्र मीणा (सभी जनजातीय समूहों का एक समूह, दिल्ली) और राजेंद्र रवि (एनएपीएम) ने भी प्रेस सम्मेलन को संबोधित किया। इन सभी लोगों ने निम्न मांगों पर बल दिया है :1. हसदेव अरण्य क्षेत्र में सभी कोयला खनन परियोजनाओं को तत्काल रद्द करना,2. कोल बियरिंग एरिया एक्ट, 1957 के तहत ग्राम सभाओं से पूर्व सहमति लिए बिना की गई सभी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तुरंत वापस लेना,3. परसा कोयला ब्लॉक के ईसी/एफसी को रद्द करना; "फर्जी ग्राम सभा सहमति" के लिए कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी और कार्रवाई,4. भूमि अधिग्रहण और 5वीं अनुसूची के क्षेत्रों में किसी भी खनन या अन्य परियोजनाओं के आबंटन से पहले ग्राम सभाओं से "मुफ्त पूर्व सूचित सहमति" का कार्यान्वयन,5. घाटबर्रा गांव के सामुदायिक वन अधिकार की बहाली, जिसेअवैध रूप से रद्द कर दिया गया है; हसदेव अरण्य में सभीसामुदायिक वन संसाधन अधिकारों और व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रकों की मान्यता,6. पेसा अधिनियम, 1996 के सभी प्रावधानों का क्रियान्वयन।प्रदेश में जल, जंगल, जमीन, खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की लूट के खिलाफ हसदेव और सिलगेर में जारी आंदोलन को केंद्र में रखकर छत्तीसगढ़ किसान सभा ने भी 5 जून को पूरे प्रदेश में आदिवासियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने का फैसला किया है।छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने बताया कि इसी सिलसिले में किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी हरिहरपुर और मदनपुर जाकर हसदेव के आंदोलनरत आदिवासियों से मिलकर उनके साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऋषि गुप्ता, बाल सिंह, सुरेन्द्र लाल सिंह, सी पी शुक्ल, कृष्णकुमार लकड़ा, दिल साय, रोशन नागेश, राम साय पैकरा, अनंत सिन्हा आदि कर रहे थे। किसान सभा नेताओं ने हसदेव के आंदोलनकारियों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा ने आदिवासी क्षेत्रों की लूट के लिए वहां रह रहे आदिवासी समुदायों के दमन-उत्पीड़न और उनके मानवाधिकारों और संवैधानिक अधिकारों के हनन के प्रति चिंतित और संवेदनशील सभी तबकों से इसके खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की अपील की है।
: भोपाल, सेरेव्रल पाल्सी दिव्यागता ओर पैरागेम्स पर कार्यशाला समपन्न
Wed, Jun 1, 2022
सेरेव्रल पाल्सी दिव्यागता ओर पैरागेम्स पर कार्यशाला समपन्नभोपाल-आज क्षेत्रीय दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र भोपाल मे पैरालम्पिक मध्यप्रदेश व सेरैब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स मध्यप्रदेश के द्वारा आयोजित की गई ।मुख्य अतिथि संदीप रजक आयुक्त निशक्तजन मध्यप्रदेश व विलास पवार आयुक्त दिव्याग व्यवसायिक प्रशिक्षण केंन्द मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जबलपुर थे।आयुक्त संदीप रजक ने कहा दिव्यांगो को पैरालम्पिक खेलो को वडावा देने की पहल अच्छी राज्य के बच्चे भी देश विदेश मे पैरा गेम्स खेल कर राज्य का नाम करे।डा विलास पवार ने दिव्यांग बच्चो का रोजगार पंजीकरण करने ओर पुनर्वास की वात कहि।डा.इनाम खान चेअरमेन पैरालम्पिक मध्यप्रदेश ने बच्चो को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलो मे सम्मिलित करने की योजना है।कार्यक्रम के अंत मे सेरेव्रल पाल्सी के बच्चो का फुटवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस वर्कशाप में म.प्र के 11जिलो के कोच,खिलाडी,दिव्यागता के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थांए उपस्थित थी।साथ ही अमन सद्भवना समिति के प्रदेशाध्यक्ष रेवती खाण्डेकर एवम कोषाध्यक्ष कमलेश रजक कार्यक्रम में शामिल हुए ।
: गाडरवारा,राज्य शिक्षा केन्द्र की ओआईसी ने किया निरीक्षण
Wed, Jun 1, 2022
राज्य शिक्षा केन्द्र की ओआईसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की ओआईसी श्रीमती प्रमिला सिंह ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में साईंखेड़ा विकासखण्ड एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में चीचली विकासखण्ड की शासकीय शालाओं में पहली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के मिशन अंकुर योजना के तहत जारी बुनियादी साक्षरता एवं सँख्या ज्ञान प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीआरजी एव प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षको की जानकारी ली । इस अवसर पर उनके समक्ष शिक्षको ने प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियो का प्रस्तुतिकरण किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षको से कहा कि पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों में अक्षर एवं संख्या ज्ञान विकसित करने के लिए ही उन कक्षाओं के शिक्षको को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना के तहत ही प्रदेश के सभी विकासखण्ड में प्रशिक्षण सतत रूप से जारी है। सभी शिक्षक प्रशिक्षण से मिले ज्ञान को अपने स्कूल के बच्चों को सरल तरीक़े से दें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर एपीसी चंदन शर्मा, प्राचार्य जयमोहन शर्मा,बीआरसी गिरीश पटैल, डी के पटैल, डाइट से जी एल उपरेलिया, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार,संजय सोनी, अनूप पालीवाल, नेपाल झारिया, प्रमोद पठारिया, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, डीआरजी विनोद सोनी, अजय मेहरा, लेखराम गौतम, मनीष नेमा, भानु राजपूत, सुनील श्रीवास, देवेंद्र बसेडिया, हरगोविंद पटैल आदि मौजूद रहे ।