: गाडरवारा, जनहित श्री राम ऑटो चालक संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन
Sun, Aug 21, 2022
गाडरवारा। जनहित श्री राम ऑटो चालक संघ ने आज दिनांक 22/08/2022 में थाना प्रभारी को नगर मे अपराध पर अंकुश लगाने एवं नगर पालिका अध्यक्ष को स्थायी आटो स्टैंड बनाने के लिए ज्ञापन सौपा। ऑटो संघ ने ज्ञापन के माध्यम से नगर में हो रही आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि पर उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी से शीघ्र ही अंकुश लगाने की मांग की है। साथ ही ऑटो चालकों को हो रही समस्याओं के बारे में तथा आटो चालक के साथ की गई मारपीट के बारे में भी थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के लिए आग्रह किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से ऑटो चालक संघ ने मांग की है कि गाडरवारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले ऑटो के लिए अलग से स्थाई ऑटो स्टैंड बनाए जाए जिससे आवागमन सही हो सके। ज्ञापन देने वालों में श्रीराम ऑटो चालक संघ अध्यक्ष अमित दुबे ,उपाध्यक्ष राजू राजपूत , सचिव सुनील साहू ,कोषाध्यक्ष सोनू लोधी एवं अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।
: गाडरवारा, ताज कृपादरबार में सालाना उर्स का आयोजन
Sat, Aug 20, 2022
ताज कृपादरबार में सालाना उर्स का आयोजनगाडरवारा ।गत दिवस जिले की सर्व धर्म समभाव की भावना मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत स्थली ताज कृपादरबार चिरहकला भटेरा मार्ग पर सालाना उर्स का आयोजन दो वर्षों बाद संस्थापक नासिर मासाब के व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार सदैव की भांति संरक्षक प्रभाकर रावजी डहाके के मार्गदर्शन और मुख्य आतिथ्य मै सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरकार ताजुल औलिया, व दरबार में नित्य प्रतिदिन परमहंसी महासंत दादाजी केशवानंदजीधूनी वालो छोटे सरकार, शिर्डी साईंबाबा, गजानन महाराज शेगांव, रामकृष्ण परमहंस, काशीनाथ नन्हा, सिध्द मातेश्वरी और मंझले सरकार को फूल-माला, चंदन, इत्र और सेहरा बंदी की गई ।उपरांत देश, प्रदेश सहित अखिल विश्व में अमन-चैन, भाईचारा, सौहार्द के साथ साथ सुख समृद्धि और मानवीय मूल्यों को ऊंचाइयों पर पहुंचे ऐसी जनभावनाओं के लिए प्रार्थना की गई ।
वही दुसरी ओर सत्य साईं सेवा समिति गाडरवारा के सदस्यों ने सर्व धर्म समभाव के भाव प्रधान भजनों का गायन किया /
उपरोक्त पुजा अर्चना उपरांत महासंतो की शान में विशाल भंडारा किया गया जिसमें दरबार क्षेत्र के बच्चों, निवासियों, नगर के श्रध्दालु जनो, संस्थापक स्वर्गीय नासिर मासाब के अनुयायी मित्रों - शुभचिंतकों - सभी वर्गों के लोग शामिल हुए, ।
कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र शहनाई वादन भी लम्बे समय तक सरकार ताजुल औलिया की याद में हुआ ।मंत्रमुग्ध कर देेने वाली शहनाई की सुरो को उपस्थित जनो ने तन्मयता के साथ सुना/
कार्यक्रम में पूरे समय बाकी शरीफ नागपुर के अध्यक्ष एवं संरक्षक गाडरवारा प्रभाकर रावजी डहाके ने उपस्थित होकर हर भक्त के लिए मंगल कामना की,श्री नारायण जी गिरी , भी साथ थे ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दरबारियों सर्व श्री महेश नेमा, टनटूदादा प्रधान अर्चक, सुरेन्द्र साहु शुभम स्टील, राव पवनराव साब , अशोक मोलासरिया, सुरेन्द्र सोनी,एम एस मेहरा बडे बाबू हेमन्त परचानी, विमलेश प्रजापति, परषोत्तमदास पलोड, प्रणव पाराशर, मुलायम सिंह केवट, सगीर भाईजान, रामकृष्ण श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, प्रहलाद अखिलेश चौरसिया, अशोक झारिया, अल्ताफ हूसैन बोहरा, सादिक बोहरा, अब्बास बोहरा विमल जैन पप्पू, विमलेश सेन सालेचोका,अनिल कुर्मी, श्रीमती कामिनी निगम, आदि का सक्रिय रूप से योगदान रहा ,कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।
: कृष्ण जन्मोत्सव के साथ-साथ टीकाकरण
Sat, Aug 20, 2022
कृष्ण जन्मोत्सव के साथ-साथ टीकाकरण
गाडरवारा । आदित्य पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य समारोह मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर श्रीमती मीरा मेहरा तथा प्रिंसिपल श्रीमती लता काबरा के द्वारा श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करके की गई। बच्चों ने जन्मोत्सव की पूरी लीला नृत्य नाटिका में बताई ।आकर्षक भजन ,मनमोहक नृत्य द्वारा कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लियाl कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सोमेश कोरव तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में एचएम शोमीता चक्रवर्ती तथा सभी शिक्षकों का सहयोग रहाl
साथ-साथ शाला में डीपीटी व टीडी का टीकाकरण भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआl