: गाडरवारा ,विश्व साक्षरता दिवस पर साक्षरता एवं स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन
Thu, Sep 8, 2022
गाडरवारा। सब पढ़े, सब बढ़े , चलो साक्षरता दिवस, पर हम संकल्प लें, किसी को भी निरक्षर , नहीं रहने देंगे, हम सब ठाना है, सबको साक्षर बनाना है इसी उद्देश्य को लेकर 8 सितंबर 2022 विश्व साक्षरता दिवस पर साक्षरता एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा मैं आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षरता एवं स्वच्छता संबंधी नारे बच्चों के द्वारा लगाए गए शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती चंद्र प्रभा ठाकुर, शिक्षक विनोद कुमार सोनी ,चंद्रिका कौरव ,गीता अग्रवाल ,ज्योति रानी द्विवेदी, मनोरमा ढिमोले ,कुसुम भार्गव ,जन शिक्षक नेतराम कौरव, राजेश ठाकुर और सभी बच्चों एवं जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों द्वारा लोगों को स्वच्छता एवं साक्षरता हेतु जागरूक किया गया है,।
: कुंडलपुर में नेमी राजुल नाटिका की शानदार प्रस्तुति
Thu, Sep 8, 2022
कुंडलपुर में नेमी राजुल नाटिका की शानदार प्रस्तुतिकुंडलपुर। पूज्य बड़े बाबा की अतिशय स्थली सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में पर्वराज दशलक्षण महापर्व पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है ।रात्रि में भव्य आरती नृत्य के पश्चात नेमी राजुल विवाह नाटक की आकर्षक सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलाचरण की खूबसूरत प्रस्तुति रोमिल जैन एवं विक्रांत जैन द्वारा की गई। राजकुमार नेमिकुमार का विवाह राजा उग्रसेन रानी जयावती की कन्या राजुलमती के साथ होना सुनिश्चित हुआ ।नेम कुमार की बारात जूनागढ़ में राजा उग्रसेन के महल पहुंचती है जहां एक बाड़ा में हिरण समूह व अन्य पशुओं के करुण क्रंदन सुन कर राजकुमार नेमिकुमार ने कारण जानना चाहा यह पशु समूह क्यों एकत्रित किए गए ।सेवकों ने बताया आपके विवाह में इन सभी को अतिथियों के भोज हेतु लाया गया है। तत्क्षण नेमिकुमार की पशुओं के प्रति अत्यधिक करुणा जागृत हो गई , उन्हें शीघ्र ही भोगों से वैराग उत्पन्न हो गया और दीक्षा धारण कर ली ।राजुल भी प्रभु के पीछे तपश्चरण के लिए चल दी ।नेमी और राजुल का अभिनय श्रीमती सुरभि और शैली जैन ने किया। संस्कार और श्रीमती शिखा ने जहां एक ओर नाटक की तैयारी करवाई वहीं उन्होंने नेमि कुमार के माता पिता का अभिनय किया। कार्यक्रम के अन्य पात्र विभा जैन, राजुल जैन ,सिद्धि, चंचल ,गुनगुन ,अंशी आयुषी ,रानी ज्योति ,सेजल ,हर्षित ,पारस सिद्धांत आदि एवं अन्य बहुत से लोगों ने नाटक में भाग लिया। राजकुमार नेमी कुमार की बारात विद्या भवन कार्यक्रम स्थल से हथकरघा श्रमदान दुकान तक घूमते हुए विद्या भवन में आई, जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। नेमी राजुल के विवाह एवं दीक्षा की सुंदर प्रस्तुति की गई जिसकी दर्शकों द्वारा भूरी भूरी सराहना की गई।
: गाडरवारा, रोटरी क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान
Wed, Sep 7, 2022
रोटरी क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मानगाडरवारा! गत दिवस रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा शिक्षक दिवस के पारंपरिक अवसर पर स्थानीय बी.टी.आई. स्कूल गाडरवारा में एक भव्य व गरिमापूर्ण कार्यक्रम में शिक्षा रत्नों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया !कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायिका श्रीमती साधना स्थापक उपस्थित रही! कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन सरस्वती वंदना व राष्ट्रगान के साथ श्रीगणेश हुआ!। इस अवसर पर 13 विशिष्ट शिक्षकों का साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर आदर पूर्वक सम्मान किया गया !सम्मानित हुए! शिक्षकों में सर्वश्री जगमोहन शर्मा, प्राचार्य (बी.टी.आई.स्कूल) राजेंद्र गुप्ता बगदरा, कृष्ण कुमार राजोरिया ,अर्चना ब्राउन ,आर .पी. महिलांगे, नारायण प्रसाद साहू ,श्रीमती ज्योति शर्मा ,एस.एन .दुबे ,श्रीमती कल्पना शर्मा, शिवदयाल साहू ,डी. पी. मिश्रा (रिटायर प्राचार्य) बृजेश गौरव, कल्पना पटेल,शामिल है! इसके अलावा लगभग 50 शिक्षकों को श्रीफल ,पेन ,पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए सम्मान से नवाजा गया!इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती साधना स्थापक ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए !शिक्षा क्षेत्र सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य किए जाते रहने का आव्हान किया है ,उन्होंने कहा कि शिक्षक एक ऐसा चमत्कार है जो अपने ज्ञान, आदर्श, व्यवहार ,अनुशासन के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य की आधारशिला गढ़ सकता हैरोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मिनेंद्र डागा ने कहां की उपस्थित व आमंत्रित शिक्षकों का सम्मान करते हुए हम अभिभूत हैं !शिक्षक वह धूरी है .जो छात्र जीवन को ज्ञान से भंडारित करता है! श्री डागा का मानना है, कि शिक्षक एक कर्म योद्धा है. जो छात्र-छात्राओं की जीवन को दिशा व दशा दे सकता है!सम्मान समारोह को रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रीअशोक राजपूत ने भी संबोधित किया !रोटरी क्लब के इस रचनात्मक व सामाजिक तमारो रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक राजपूत, सचिव मनीष जयसवाल ,कोषाध्यक्ष मनोज बसा, डी.के. उपाध्याय ,डॉ उमाशंकर दुबे ,बी.पी .त्रिपाठी, मनोज राय, महेश रघुवंशी ,अरविंद रघुवंशी ,सुनील श्रीवास्तव, सुरेंद्र साहू, अमित पटेल, नीलेश साहू ,राजीव जैन, अरुण तिवारी ,विनीत काबरा ,शरद मौला सरिया,सुरेन्द्र पटैल रमाकांत गुप्ता, श्याम नंदन (एस.बी.आई .बैंक मैनेजर )गाडरवारा ,राहुल पालीवाल ,अनिल वालिया, रामकुमार चौकसे आदि सदस्यों उपस्थित रहे !वसंती पालीवाल, सुषमा साहू ,मोहर कांत पटेल (जग्गू )सहित, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कमल खटीक, पार्षद गण, अजय खत्री, नेतराम कुशवाह ,रोटरी क्लब सदस्य गणमान्य नागरिक शाला स्टाफ व छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे ! कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता जी ने किया एवं आभार व्यक्त मनीष जयसवाल जी द्वारा किया गया!