: गाडरवारा, हिंदी दिवस पर सी एम राइज विद्यालय में विचार गोष्ठी सम्पन्न
Thu, Sep 15, 2022
हिंदी दिवस पर सी एम राइज विद्यालय में विचार गोष्ठी सम्पन्नगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सी एम राइज विद्यालय के नवीनतम पुस्तकालय में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर लिपि, भाषा तथा किताबों की महत्ता पर अनेक वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस मौके पर प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि पुस्तकालय की यह इमारत खंडहर नुमा हुआ करती थी जिसे वर्तमान स्वरूप में लाना एक चुनौती था और उस चुनौती को पारकर आज एक सुसज्जित पुस्तकालय विद्यालय को प्राप्त हुआ है। ख्यातिलब्ध साहित्यकार वेणी शंकर पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि उनके अंदर जो साहित्य लिखने की प्रेरणा है वह पुस्तकालय के ग्रंथों के अध्ययन से ही प्राप्त हुई है। धर्मेंद्र वर्मा एवं माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी ने हिंदी भाषा की महिमा बताते हुए पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जी एस मेहरा, के वी एस भदौरिया , मोनिका राय , भानु राजपूत सहित अनेक विद्वान शिक्षक शिक्षिकाओं ने गोष्ठी में अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी का संचालन श्रीमती पूनम बसेडिया के द्वारा किया गया जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा, एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण
Thu, Sep 15, 2022
एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सृष्टि देशमुख गौड़ा ने क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद कर पुस्तक एवं गणवेश से जुड़ी जानकारी ली। उन्होने पीएम पोषण योजना के तहत छात्र छात्राओं को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन की जानकारी भी ली। उन्होंने स्कूल परिसर एवं शौचालयों की साफ सफाई पर जोर दिया एवं ब्लेक बोर्डों को सुधरवाने के निर्देश भी शिक्षको को दिये। इस अवसर पर शिक्षक आजाद सिंह कौरव,भगवान सिंह राजपूत, महेश अधरुज, शकुन अधरुज, खेमचंद साहू,अतिथि शिक्षक शुभम जाधव,सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र कौरव, सचिव उपेंद्र कौरव आदि उपस्थित रहे।
: चीचली (एन्टीपीसी),सीआईएसएफ महानिरीक्षक ने किया एनटीपीसी का दौरा ,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Thu, Sep 15, 2022
सीआईएसएफ महानिरीक्षक ने किया एनटीपीसी का दौरा ,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाचीचली । सीआईएसएफ महा निरीक्षक मध्य खंड मुख्यालय भिलाई श्री संजय प्रकाश एवं वरिष्ठ कमांडेंट होशंगाबाद ( नर्मदापुरम ) श्री बी के दुबे ने एनटीपीसी गाडरवारा का निरीक्षण दौरा किया । एनटीपीसी में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल सीआईएसएफ के द्वारा महा निरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात सहायक कमांडेंट नरेंद्र सिंह एवं स्पेक्टर सचिन वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ में सुरक्षा इंतजाम शस्त्रशाला अग्नि शाखा का जायजा लिया और इस संबंध में महा निरीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । महा निरीक्षक महोदय के द्वारा संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।एवं सयंत्र के मुख्य परिचालन के बारे में सयंत्र के जीएम परिचालन श्री प्रबल मंडल जी के द्वारा ब्रीफ किया गया एवं उन्होंने सीआईएसएफ की सुरक्षा एवं अग्निशमन शाखा द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तदुपरांत एनटीपीसी गेस्ट हाउस में मुख्य महा प्रबंधक श्री प्रदिप्त कुमार मिश्रा जीएम श्री बालाजी बी नरारे एचआर जीएम प्रेमलता जी और एजीएम श्री श्याम दगानी से विशेष वार्तालाप हुई । जिसके दौरान सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी परियोजना के परिचालन संबंधी और अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई । तथा सीआईएसएफ महा निरीक्षक के द्वारा एनटीपीसी पावर प्लांट का भ्रमण किया गया ।