: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों को सामग्री प्रदान कर मनाई स्कूल में दीपावली
Tue, Oct 25, 2022
दिव्यांग बच्चों को सामग्री प्रदान कर मनाई स्कूल में दीपावलीगाडरवारा। गत दिवस दीपावली के दिन समीपी ग्राम सांगई में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के दिव्यांग बच्चों के घर घर जाकर उन्हें पटाखे एवं मिठाईयां भेंट कर दीवाली की खुशियां दी । उन्होंने छात्र अरुण केवट, अभिषेक केवट सहित अन्य दिव्यांग छात्र छात्राओं के घर जाकर बच्चों को उपहार दिये तदोपरांत उन्होंने शाला परिसर में छात्र छात्राओं के साथ मां लक्ष्मी का पूजन कर दीपक जलाए एवं पटाखे फोड़कर दीवाली की खुशियां मनाई। इस मौके पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रांगोलियाँ आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि कर्मभूमि में बच्चों के साथ दीपावली मनाने से बच्चों को खुशी होती है। खासतौर पर त्योहार वाले दिन दिव्यांग बच्चों के घर जाकर उन्हें उपहार देकर दीपावली की खुशी देना ही पुण्य का कार्य है। शाला में दीवाली मनाने की खुशियों में विष्णुस्वरुप खरे, केशव केवट, राकेश केवट, दयाराम केवट, सुनील केवट, संजय केवट, अर्जुन केवट, द्रोपती केवट, रेखा केवट, रेशमा केवट, प्रीति केवट सहित अन्य शामिल रहे
: गाडरवारा, दीपावली के मौके पर किया पौधारोपण
Mon, Oct 24, 2022
दीपावली के मौके पर किया पौधारोपणगाडरवारा।दीपावली के पावन पर्व पर गाडरवारा हाईवे सिटी में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा एवं गौतम पटेल ने पौधारोपण किया इस मोके पर गोतम पटैल ने कहा कि हम कालोनी का विकास करेगे तुरंत ही हेन्डपंप खुदवाने की वात कही इस मोके पर भोपाल से पधारे राजेश ,मनोज वसा, कृष्णकांत दुबे, सुरेंद्र पटेल ,बृजेश पटेल, पवन पटेल ,रोहित ढिमोले उपस्थित रहे।
: खुशियों की दीवाली हो पं. सुशील शर्मा की कलम से
Mon, Oct 24, 2022
दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते
खुशियों की दीवाली हो
(दीपावली पर गीत )दूर करो मन के अँधियारे
खुशियों की दीवाली हो।मंगल कलश सजे हर द्वारे
घर-घर में उजियाला हो।
हर मुखड़ा खुशियों से दमके
जगमग जगमग आला हो।
रात अमावस की है लेकिन
पूनम सी आभासी हो।
ज्योतिर्मय जीवन हों सबके
सबकी दूर उदासी हो।कुंठा द्वेष कलुष सब हारें
मन पीड़ा से खाली हो।मन अंतस के अँधियारों में
संवेदन के दीप जलें।
भग्न-हृदय के रिसे घाव में
अपनेपन की दवा मलें।
तिमिरपंथ जीवन की जड़ता
मिटे हटे सब सूनापन
अमा घनी मंडित अंधियारे
हो जाएँ सब ज्योतिर्मन।असतोमा सत हृदय गमय हों
दीप भरी हर थाली हो।आशा का दीपक हर मन हो
सब हाथों को काम मिले।
अपनापन हो हर आँगन में
नवचिराग हर हृदय जले।
हर घर में हों हँसी ठिठोली
नई विभा सतरंगी हो।
दीवाली हो खुशियों वाली
आभा रंगबिरंगी हो।हर घर लक्ष्मी का निवास हो
दीवाली मतवाली हो।शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसम्पदः
शत्रु-बुद्धि-विनाशाय दीपज्योतिर्नमोस्तुते ||
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह दीपोत्सव आपके जीवन में सुख समृद्धि और ऐश्वर्य को प्रवाहित करे।
दीपावली की अनंत शुभेक्षाएँ।