: स्कूलों के अतिथि शिक्षक का प्रांतीय सम्मेलन 28 नवंबर भोपाल में
Sat, Nov 26, 2022
स्कूलों के अतिथि शिक्षक का प्रांतीय सम्मेलन 28 नवंबर भोपाल मेंअतिथि शिक्षक संगठन के वरिष्ठ प्रांत स्तर कार्यकर्ता एस.के. सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी दिनांक 28 नवंबर दिन सोमवार को संपूर्ण मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रति काल खण्ड मानदेय की सेवा देने वाले अतिथि शिक्षकों के द्वारा राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। वे आगामी विधानसभा सत्र के पूर्व अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते है।उनकी मुख्य मांग झारखंड राजस्थान छत्तीसगढ़ हरियाणा इत्यादि प्रांतों की भांति स्कूल अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण अथवा पद स्थाई करण किया जावे जिसके लिए वह विगत 15 16 वर्षों से प्रदेश व्यापी संघर्ष कर रहे हैं।ध्यातव्य कि लगभग 80 से 100 भाजपा के विधायकों अथवा मंत्रियों ने स्कूल अतिथि शिक्षकों के हितों में पहले से ही मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को पत्र भी लिखा है,परंतु अभी तक शिवराज भाजपा सरकार के द्वारा इस मुद्दे पर कोई भी अनुकूल निर्णय नहीं लिया है।इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिराज सिंधियाजब वह कांग्रेस पार्टी में थेउनका साथ स्कूल अतिथि शिक्षकों मिला था।पिछले विधानसभा चुनाव में भी स्कूल अधिक शिक्षकों का मुद्दा छाया रहा था जिस कारण भाजपा सरकार को नुकसान उठाना पड़ा था।यह आयोजन अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार के आवाहन पर किया जा रहा है।जिला अतिथि शिक्षक संगठन की ओर से सभी अतिथि शिक्षकों से भोपाल नीलम पार्क पहुंचने की अपील की गई है।
: मां कर्मा सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा का उमरिया जिले से पुनः शुभारंभ
Sat, Nov 26, 2022
मां कर्मा सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा का उमरिया जिले से पुनः शुभारंभ
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि करण साहू जी के तत्वाधान में, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से पुनः द्वितीय चरण में मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया, मां कर्मा रथ यात्रा को भव्य रूप देते हुए, नगर में बाइक रैली के साथ,मां कर्मा रथ की शोभायात्रा उमरिया जिले के विंध्या कॉलोनी पिनौरा के गांवों में मां कर्मा की शोभा यात्रा निकाली गई, जगह जगह पूजन एवं आरती की गई, झींगाताल गांव में शोभा यात्रा मां कर्मा की आरती पूजन एवं प्रदेश से आए हुए सभी अतिथियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि जो त्रिस्तरीय नगरीय पंचायत चुनाव जीत कर आए हैं, सभी पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ समाजसेवीयों का स्वागत सम्मान किया गया, एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन, श्री मैक्स साहू के द्वारा किया गया, मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य तेली जाती के प्रत्येक क्षेत्र में हमारे मौलिक अधिकारों के किए जा रहे हनन, समाज की की जा रही उपेक्षा एवं समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य की स्थापना, की पूर्ति के परिपालन में 19 मार्च 2023 जंबूरी मैदान भोपाल में शक्ति परीक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की जा रही है, इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सामाजिक बंधुओं का सहयोग एवं उपस्थिति के साथ मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा के प्रदेश प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोल्हानी, वरिष्ठ समाज सेवी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी साहू इंदौर, शहडोल जिला अध्यक्ष बाल्मिक साहू, उमरिया जिला अध्यक्ष चंद्रबली साहू, डिंडोरी जिला अध्यक्ष दुर्गेश साहू, जिला अध्यक्ष मंडला शारदा साहू, मुकेश साहू प्रदेश अपर महामंत्री, संतोष राज साहू प्रदेश प्रचार सचिव, रवि साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी, जितेंद्र साहू जिला भोपाल नगर अध्यक्ष, विमल साहू जिला भोपाल संभागीय अध्यक्ष, संतोष साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष आई टी प्रकोष्ठ, बद्री साहू,नारायण साहू, सहित सैकड़ों लोगों की गरिमामय उपस्थिति प्रदान की गई।मैक्स साहू के द्वारा की गई सफल कार्यक्रम की सराहना की गई। उन्होंने आए हुए प्रदेश के सभी सदस्यों एवम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।
: गुमसुदा हुए बच्चे को अपने परिवार से मिलाने कोतवाली थाना प्रभारी गौरव की पहल रंग लाई
Fri, Nov 25, 2022
गुमसुदा हुए बच्चे को अपने परिवार से मिलाने कोतवाली थाना प्रभारी गौरव की पहल रंग लाईनरसिंहपुर ।जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत गुमशुदा हुए बच्चेसूर्यांश ठाकुर पिता सोनेश ठाकुर,उम्र 09 वर्ष,निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीजी कॉलेज के पीछे अपने घर से आज दोपहर लगभग 03 बजे निकला नहीं मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी से लगाई गुहार एवं जिसे कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा परिजनों के साथ ले कर तलाश किये बालक सूर्यांश ठाकुर बालाजी काम्प्लेक्स के पास सकुशल मिला जिसे परिजनों को सुपुर्द किया गया । नरसिंहपुर कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चांटे ने अपनी टीम और स्वयं बच्चे की पतासाजी करने में जुटे और महज 1 घंटे क्षेत्र में पैदल भ्रमण पर निकल पड़े और हासिल हुई सफलता गुमशुदा हुए बच्चे को इतने कम समय में अपने परिवार मां बाप से मिलाया माता पिता ने अपने बच्चे को सकुशल देख थाना प्रभारी गौरव चांटे का पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया जिसकी चर्चा जिले में जोरों पर हैं और यहां तक की परिजनों द्वारा यह भी कहा गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर की शान है गौरव चांटे।