: छात्रो को भ्रमण में दी पौधारोपण की जानकारी
Wed, Dec 21, 2022
छात्रो को भ्रमण में दी पौधारोपण की जानकारीगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल के छात्र छात्राओं को स्कूल के ईको क्लब द्वारा नरहरियानंद तालाब के भ्रमण पर ले जाया गया। इस दौरान छात्रो को वहां हुए कल्पतरु अभियान सहित अन्य संस्थाओं द्वारा किये गए वृक्षारोपण की जानकारी देकर इसका महत्तव बताया गया।इस अवसर पर प्राचार्य सी के विश्वकर्मा, क्लब प्रभारी भानुप्रताप राजपूत, आदित्य , मढेतिया एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।
: गिजु भाई सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित अनेक अतिथियों ने किया सम्मानित
Wed, Dec 21, 2022
गिजु भाई सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षकमप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित अनेक अतिथियों ने किया सम्मानितगाडरवारा। मंगलवार की रात्रि प्रदेश की राजधानी भोपाल में मप्र विधानसभा के मानसरोवर सभागार में शिक्षक संदर्भ समूह के समन्वयक डॉ दामोदर जैन के निर्देशन में शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान 2022 कार्यक्रम में मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम , पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव ए पी सिंह, पूर्व आयुक्त डॉ अशोक भार्गव, दक्षिणामूर्ति बाल विद्या मंदिर भावनगर गुजरात के प्राचार्य डॉ विपुल व्यास, इंटरनेशनल रोमा कल्चरल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मनोज वाजपेयी, दक्षिणामूर्ति विद्यार्थी भवन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ धीरेंद्र मुनी ने क्षेत्र सहित जिले के नवाचारी शिक्षको को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, मैडल, पैन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पुस्तक सहित अन्य पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मान की शुरुआत नरसिंहपुर जिले से ही की गई। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटैल, सिराज अहमद सिद्दीकी, मधुसूदन पटैल, पवन राजोरिया, शेख जाफर खान , अनिरुद्ध अवस्थी, अंजुलता नेमा, सुषमा तिवारी, प्रियंका अग्रवाल, भागवती मेहरा, श्रीमती सुनीता सोनी, , निर्मला मेहरा एवं हेमलता राजपूत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 300 से अधिक शिक्षको को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम की मंच व्यवस्थाओं में सहायक शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं माध्यमिक शिक्षक पवन राजोरिया की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में मंच से राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटैल की प्रशंसा की गई। विदित हो कि जिले के सभी शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सभी सम्मानित हुए शिक्षको को जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, बीईओ प्रतापनारायण , बीआरसी गिरीश पटैल सहित शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं प्राचार्यो ने शुभकामनाएं दी है।
: हटा जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
Wed, Dec 21, 2022
हटा जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली निकालकर ज्ञापन
सौंपा,सम्मेद
शिखर हमारा है, प्राणों से भी प्यारा हैhttps://youtu.be/ARYauXg1xhcहटा। झारखंड में स्थित सम्मेद शिखर जैन तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। इसको लेकर जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को हटा जैन समाज के लोगों ने रैली निकालकर विरोध जताया। सभी पुरुष वर्ग, महिला वर्ग, बच्चे, आचार्य ज्ञानसागर पाठशाला के बच्चे बच्चियां एवं अन्य समाज के लोगों ने हटा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम श्री अभिषेक ठाकुर को सौंपा। इस संबंध में जयकुमार जलज ने बताया कि विश्वविख्यात तीर्थराज सम्मेद शिखर जो वर्तमान बीस जैन तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली है यहां से अनंतानंत मुनियों ने सिद्ध पद प्राप्त किया है। यह जैनों का सबसे पवित्र पावन तीर्थ क्षेत्र है ।जहां का कण-कण पवित्र है ।इसे झारखंड सरकार व केंद्रीय वन मंत्रालय ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल को वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा बताने के साथ यहां पर्यावरण पर्यटन की अनुमति दे दी है ।सरकार के फैसले से तीर्थ स्थल की स्वतंत्र पहचान व पवित्रता नष्ट होने के कगार पर है ।इसका जैन समाज के लोग घोर विरोध व निंदा करते हैं। यह रैली रतन बजरिया जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से बड़ा बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची ।जहां पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें महिला ,पुरुष, बच्चे ,युवा साथी सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे। मडियादो, बरोदा, लोहर्रा आदि ग्राम से भी लोग उपस्थित रहे। जैन समाज के साथ अन्य लोगों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रकट किया।