: भोपाल,मानसिक दिव्यांग बच्चो के मानसिक विकास का प्रयास
Sat, Dec 24, 2022
मानसिक दिव्यांग बच्चो के मानसिक विकास का प्रयासभोपाल।अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश न्यू शिव नगर आनद नगर भोपाल समिति द्वारा संचालित दिव्यांग सहायता केंद्र मे मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चो को चित्रो के माध्यम से पहचान कराते हुए अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमति रेवती खांडेकर द्वारा बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद चाहिए ताकि हम और ज्यादा से ज्यादा बच्चा को जोड़ पाए।
: स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश द्वारा मानसिक दिव्यांग युथ लीडरशिप कार्यक्रम
Sat, Dec 24, 2022
स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश द्वारा मानसिक दिव्यांग युथ लीडरशिप कार्यक्रमस्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को अनुभूति सेवा संस्थान इंदौर मध्यप्रदेश में युथ लीडरशीप कार्यक्रम के तहत 10-10 यूथलीडर (मानसिक मन्दता) एवं 10 युथ लीडर (सामान्य) को जोड़ा गया व युथ लीडर बनाया गया। साथ ही विद्यालय के प्रशासन तथा शिक्षको को युथ लीडर कार्यक्रम की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया।युथ लीडरशिप कार्यक्रम मे श्रीमती चंचल सलारिया सचिव अनुभति संस्थान इंदौर, श्री ठाकुर जी संस्थापक अना कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौर, श्री विक्रम पुरोहित प्रभारी सम्भाग इंदौर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।अना कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में सामान्य बच्चो के साथ अनुभूति विशेष विद्यालय के बच्चों ने रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर मे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।उक्त कार्यक्रम में श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेन्द्र बारस्कर मेंटॉर युथ लीडरशिप प्रोग्राम स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री सुमंत काले युथ लीडर युथ लीडरशिप प्रोग्राम भारत मध्यप्रदेश ने युथ लीडर का चुनाव व प्रशिक्षण दिया।
: कुंडलपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन
Sat, Dec 24, 2022
कुंडलपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजनकुंडलपुर। सुप्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा के चरणों में नये वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2022 को एक अनोखी रंगारंग भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया एक नाम का दीवाना भजन संध्या में इंदौर से गायक कलाकार चिंतन रॉकस्टार द्वारा भजन गीत ,भक्ति गीतों की लाजवाब प्रस्तुति आपका मन मोह लेगी ।देश-विदेश में जिन्होंने अपनी गायकी से कई अवार्ड पाए हैं ,कई फिल्मों एवं एल्बम में गीत गाए हैं ।गायिका अनामिका बाकलीवाल के साथ संचालन करेंगे मनोज बाकलीवाल इंदौर। पधारिए कुंडलपुर नए वर्ष का आगाज अतिशयकारी बड़े बाबा के श्री चरणों में दीप आरती, भक्ति नृत्य के साथ करें ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने आपके ठहरने की उत्तम व्यवस्था की है।